आर्यन का था पहला शो... आत्मविश्वास कई बार टूटा, लेकिन हार नहीं मानी और दिखा दिया दमखम
आर्यन का यह पहला शो था जिसमें उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आत्मविश्वास डगमगाने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्श ...और पढ़ें

19 वर्षीय नेचुरल एथलीट आर्यन शर्मा। सौ. स्वयं
जागरण संवाददाता, मेरठ। 19 वर्षीय नेचुरल एथलीट आर्यन शर्मा ने अपने पहले ही बाडी बिल्डिंग ईवेंट में इतिहास रचा है। गोवा में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित देश के सबसे बड़े नेचुरल बाडीबिल्डिंग आयोजन आइसीएन सुपरशो (आई कंपीट नेचर) में आर्यन ने शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण, एक रजत पदक और एक कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देश और विदेश से 1,200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे।
अंडर-23 ओवरआल लाइनअप में भी आर्यन सबसे युवा थे। फर्स्ट कालआउट में जगह बनाकर उन्होंने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, हालांकि अनुभवशील खिलाड़ियों के सामने उनसे ओवरआल स्वर्ण पदक छूट गया। वहीं, क्लासिक फिजिक अंडर-23 ओवरआल में भी उन्होंने सभी का ध्यान खींचा।

ये रहीं आर्यन की उपलब्धियां
स्वर्ण : मेंस बाडीबिल्डिंग (पहली बार)
स्वर्ण : मेंस बाडीबिल्डिंग टीनएज (अंडर-19)
स्वर : क्लासिक फिजीक (पहली बार)
स्वर्ण : क्लासिक फिजीक टीनएज (अंडर-19)
रजत : क्लासिक फिजीक अंडर-23
कांस्य : मेंस बाडीबिल्डिंग अंडर-23
कोच को दिया जीत का श्रेय
आर्यन ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय कोच वीरेंद्र वर्मा (जम्मू) को दिया। कोच वीरेंद्र को इसी प्रतियोगिता में प्रो क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। आर्यन ने बताया कि शुरुआत से तैयारी तक हर मोड़ पर कोच ने उनका मार्गदर्शन किया। तैयारी के लिए उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित एनीटाइम फिटनेस में रोजाना दो सत्रों में कड़ी ट्रेनिंग की। आर्यन ने शुभांकर, दीपक और मनु का भी आभार जताया, जिन्होंने कठिन समय में लगातार साथ दिया।
भावुक रहा आर्यन का पहला अनुभव
आर्यन ने कहा, पहला शो था, आत्मविश्वास कई बार टूटता था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। कोच और माता-पिता की वजह से हर चुनौती पार की। अब समझ आया कि मेरे अंदर कितनी क्षमता है, और मैं उसे कभी बेकार नहीं जाने दूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें स्टेज पर उन्हीं एथलीट्स के साथ खड़े होने का मौका मिला, जिन्हें वह पहले सिर्फ सोशल मीडिया पर देखते थे।
यूपी से रहे अकेले प्रतिनिधि
इस मेगा ईवेंट में उत्तर प्रदेश से अकेले एथलीट के रूप में आर्यन ने मेरठ का नाम रोशन किया। उनकी शार्प कंडीशनिंग, परफेक्ट फिजीक और मंच पर आत्मविश्वास ने जजों व दर्शकों दोनों को प्रभावित किया। आर्यन का अगला लक्ष्य आने वाले एक-दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और इससे भी बेहतर व शार्प फिजिक के साथ मंच पर उतरना।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।