Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा के कार्यकाल में होती थी हिंसा और बूथ कैप्चरिंग, अब चुनाव पर उठा रहे सवाल- भूपेंद्र चौधरी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 09:04 PM (IST)

    Bhupendra Chaudhary | मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पंचायत चुनावों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में चुनाव में हिंसा होती थी। भाजपा पंचायत चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी फैसला केंद्रीय समिति करेगी। विपक्ष हारने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।

    Hero Image
    जो पहले बूथ कैप्चरिंग करते रहे, वही अब चुनाव प्रक्रिया उठा रहे सवाल- भूपेंद्र चौधरी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली देहरादून बाइपास स्थित इवाया होटल में शिक्षक, स्नातक विधानपरिषद निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला हुई।

    पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी के पार्टी के कार्यकाल में चुनावों में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग होती थी। पिछले 10 सालों में उन्हें यह मौका नहीं मिला है इसलिए अब यही लोग चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व की तरह ग्राम सभा के सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत के सदस्य का चुनाव भाजपा सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत के प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे।

    पंचायत चुनावों में के गठबंधन के सवाल पर कहा इस संबंध में केंद्रीय समिति निर्णय लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान पर कि भाजपा गठबंधन के दलों का इस्तेमाल कर उन्हें बर्बाद कर देती है पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पिछले कई चुनावों का इतिहास को देखा जा सकता है भाजपा सबको साथ लेकर चलती है वहीं सपा का इतिहास बताता है कि हर बार चुनाव में उनके साथी बदलते हैं।

    वोट चोरी को लेकर विपक्ष को लेकर किए जा रहे प्रहार पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता निर्णय करती है। कहा विपक्ष जब चुनाव हारता है तो संवैधानिक संस्थाओं, पुलिस - प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हैं।

    एनडीए गठबंधन का हिस्सा केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयन्त चौधरी द्वारा हमारे हाथ बंधे हुए हैं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह बड़े नेता हैं उनके इस बयान पर वह कुछ नहीं कहेंगे। आने वाले 50 सालों तक भाजपा देश की राजनीति के केंद्र बिंदु पर रहेगी।

    बैठक में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रदेश संयोजक राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य ने ग्रामीण विधानसभा में 10 हजार और शहरी विधानसभा में 15 हजार वोट बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया।

    शिक्षक चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार और महानगर में पांच हजार वोट का लक्ष्य निर्धारित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, केपी मलिक, कपिल देव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner