Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2027 में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर की पार्टी? नगीना सांसद ने अभी से कर दिया बड़ा एलान

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:22 PM (IST)

    आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ में कहा कि उनकी पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है और नगीना जैसा प्रदर्शन मेरठ में ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    गुरुकुल गार्डन में पत्रकार वार्ता करते आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर। जागरण


    HighLights

    1. ASP यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    2. नगीना जैसा प्रदर्शन मेरठ में भी दोहराया जा सकता है।

    3. बाबर चौहान खरदौनी ASP में शामिल, किठौर में हलचल।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है अब पार्टी व कार्यकर्ता तय करेंगे किस सीट पर चुनाव लड़ा जाए।

    उन्होंने कहा कि जो नगीना में हुआ वह मेरठ में भी हो सकता है। मेरठ कालेज के पास स्थित गुरुकुल गार्डन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव बाबर चौहान खरदौनी समेत कुछ लोगों को पार्टी में शामिल कराया।

    उन्होंने कहा कि वह संघर्षशील लोगों को चुनाव लड़ाएंगे चाहे वह कम उम्र का हो या फिर अधिक। अब समय बदलाव का है और नए लोगों को अवसर देने का है क्योंकि जो सत्ता में हैं वे सामाजिक न्याय नहीं कर रहे हैं। सुरक्षा का वादा करने वाले नीट नहीं संभाल पा रहे हैं।

    विपक्ष की जो मुख्य पार्टियां हैं वे जनता के मुद्दे भूलकर मौन साध चुकी हैं। कहाकि जून से उनकी पार्टी घर-घर अभियान शुरू करेगी। उन्होंने शहर सीट से दावेदार बदर अली की प्रशंसा की, कहा कि जिस तरह से यह घर-घर जा रहे हैं वैसे ही सभी कार्यकर्ता को जाना चाहिए। चरण सिंह, चतर सिंह जाटव उपस्थित रहे।

    किठौर में गरमाएगी राजनीति, सपा छोड़ चंद्रशेखर के साथ गए बाबर खरदौनी

    खबरें और भी

    किठौर विधानसभा क्षेत्र में अब राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। इस सीट पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने भी निगाह गड़ा दी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी बुधवार को आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए।

    मेरठ में हुए कार्यक्रम में नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।सपा के विभिन्न आंदोलनों व प्रदर्शनों में सक्रिय रहने वाले युवा नेता बाबर चौहान लंबे समय से युवाओं को अवसर देने की अपील करते रहे।

    लखनऊ में सपा के विभिन्न आयोजनाें में मुखर हुए। नई पीढ़ी को अवसर देने के बहाने से वह किठौर सीट के लिए टिकट की दौड़ में थे, इसीलिए उनके आरोप लगता था कि वह पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के विरुद्ध मोर्चा खोलते रहते थे।

    विधानसभा चुनाव नजदीक है और सपा में संभावना नहीं दिखाई दी तो बाबर ने आजाद समाज पार्टी की ओर रुख कर लिया। अब यदि आसपा उन्हें किठौर में उतारती है तो वह सपा के लिए चुनौती बन सकते हैं। वह मुस्लिम राजपूत हैं, जिसकी इस सीट पर बड़ी संख्या में आबादी है।