Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस मंत्री जफर अली नकवी ने कहा, जनता को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:08 PM (IST)

    कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने से पहले हुई कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा एक ही दिन में तीन जगह बाराबंकी बनारस और सहारनपुर से निकलेगी।

    Hero Image
    कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी।

    सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने से पहले हुई कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा एक ही दिन में तीन जगह बाराबंकी, बनारस और सहारनपुर से निकाली गई है। सहारनपुर में सातों विधानसभाओं में यह यात्रा चलाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें आमजन को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अपने बयानों में साफ कर दिया कि कांग्रेस भाजपा का विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। इसी के तहत यूपी में 40% महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कुशासन को खत्म कर सुशासन लाएगी। कांग्रेस दलित अगड़े पिछड़े वह जातिगत राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस सभी जाति धर्म की पार्टी है। प्रतिज्ञा यात्रा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा के इस यात्रा से किसान मजदूर विकास की बात होगी। देश में रहने वाला हर नागरिक सम्मान का अधिकार रखता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान ने साफ कर दिया कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को टक्कर देने वाली बड़ी पार्टी समाजवादी है। जिसको रणनीति के तहत कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है और वह देश और प्रदेश में बदलाव चाहती है। इमरान मसूद ने कांग्रेस के पूर्व शासन का बखान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सरकार में 72 हजार करोड रुपए किसानों का माफ किया था मनरेगा और भूमि अधिनियम भी कांग्रेस की ही देन है। इसके अलावा कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बिजली बिल माफ होगा। सभी छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल दिया जाएगा।

    भाजपा का अकेले मुकाबला संभव नहीं : इमरान

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने सपा पार्टी में जाने से साफ इंकार करते हुए कहा कि भाजपा का अकेले कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं कर सकती है इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय है कि कांग्रेस सपा लोकदल सभी को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लगना चाहिए तभी जीत संभव है।

    गठबंधन की गुंजाइश ही नही, कांग्रेस बनाएगी सरकार : प्रमोद कृष्णम

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं शायर आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करना है। भाजपा सरकार अपने कारणामो के कारण ही जा रही है और कांग्रेस आ रही है। हमने जो जनता से वादे किए हैं। उन वादों को पूरा करने के लिए ही हम प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा तीन जिलों से शुरु हुई है और बेहट विधानसभा सीट नंबर एक है। इसलिए यहां से भी यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के दौरान हम जनता को बताएंगे कि हम घोषणा नहीं कर रहे हम प्रतिज्ञा ले रहे हैं कि जो भी वादे हम जनता से करेंगे, उन्हें हर हाल में प्रतिज्ञा के साथ पूरा करेंगे। इसीलिए इस यात्रा को प्रतिज्ञा यात्रा नाम दिया गया है।