Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में दिल्ली रोड की यातायात व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर लौटी, बेगमपुल से शापरिक्स पहुंचे में लग रहा इतना समय

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 08:34 PM (IST)

    मेरठ में दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास विफल रहे हैं। बेगमपुल से शापरिक्स मॉल तक सात किलोमीटर की दूरी तय करने में 24 मिनट लग रहे हैं। जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण, टूटी सड़कें और यातायात पुलिस की अनदेखी है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दिल्ली रोड को आदर्श रोड बनाने की बात कही है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने को डीआइजी कलानिधि नैथानी ने एक कदम बढ़ाया था। उसके परिणाम भी अच्छे आए थे। परतापुर इंटरचेंज से बेगमपुल तक 11 किमी का सफर 24 मिनट में पूरा हो रहा था। यह व्यवस्था चंद दिनों ही चल पाई। दिल्ली रोड की यातायात व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण ने दिल्ली रोड पर शापरिक्स माल से लेकर बेगमपुल तक सात किमी की पड़ताल की। इस दूरी को तय करने में भी 24 मिनट ही लग रहे हैं। यानि अमूमन एक किमी दूरी साढ़े तीन मिनट में तय की जा रही है। स्कूलों की छुट्टी के समय यह दूरी 30 से 32 मिनट में तय की जा रही है।

    नगर निगम और यातायात पुलिस की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। यदि व्यवस्था में थोड़ा सुधार किया जाए, तो दिल्ली रोड को एक वीआइपी रोड का दर्जा दिया जा सकता है। आओ व्यवस्था की इन खामियों को करीब से देंखे।

    बेगमपुल से सोतीगंज :
    बेगमपुल चौराहे पर साईं मंदिर के सामने एक साथ पांच रोडवेज बस खड़ी होने की वजह से एक साइड सोतीगंज तक जाम थी। दूसरी साइड पर नाला खोदाई कर मिट्टी सड़क पर डाली हुई थी। यहां से सिर्फ एक ही वाहन निकल सकता है। ऐसे में दिनभर बेगमपुल से लेकर सोतीगंज तक जाम लगा हुआ था। यातायात पुलिस के सिपाही भी चौराहे पर खड़े होकर यातायात संचालित कर रहे थे, पर जाम से राहत नहीं दे पा रहे थे।

    भैंसाली बस स्टैंड :
    नाला खोदाई और गंदगी सड़क पर पड़े होने की वजह से बस अड्डे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। रोडवेज की बसों का सड़क पर खड़े होकर यात्रियों को बैठाने और सड़क किनारे अतिक्रमण होने की वजह से जाम की समस्या बनी हुई थी। भैसाली बस अड्डे से जली कोठी के बीच में सड़क और डिवाइडर टूटा होने से यातायात संचालित नहीं हो पा रहा है। यातायात के रेंग रेंग की चलने से जाम की समस्या बनी हुई है। रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस भी मुस्तैद नहीं रहती है।

    मेहताब से रेलवे रोड चौराहे तक :
    मेहताब से लेकर रेलवे चौराहे तक यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चली है। सड़क टूटी है, दोनों तरफ अतिक्रमण हो रहा है। साथ ही सड़क पर ही बजरी पड़ी हुई है, जो यातायात व्यवस्था में पूरी तरह से बाधक बनी हुई है। रेलवे रोड चौराहे पर पांच पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड की ड्यूटी रहती है।

    सिर्फ होमगार्ड ही यातायात संचालित करते है। अफसरों की गाडी का सायरन सुनकर पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में लग जाते है। वरना उन्हें यातायात व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन खड़ी रहती है।

    मेट्रो प्लाजा से लेकर फुटबाल चौक :
    मेट्रो प्लाजा पर चारों तरफ ई-रिक्शा और आटो का कब्जा रहता है। ई-रिक्शा के बड़ी संख्या में खड़े रहने से ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस चौकी का भी आमजन को पता नहीं चल पाता। यानि पुलिस चौकी के आसपास से भी आटो और ई-रिक्शा हटाने में असमर्थ दिखाई देती है। फुटबाल चौकी पर सड़क के बीच में रखा ट्रांसफार्मर अभी तक हटाया नहीं जा सका है। उसकी वजह से बागपत रोड की तरफ जाने वाला यातायात प्रभावित होता है। जो जाम का कारण बन रहा है।

    दिल्ली चुंगी से ट्रांसपोर्ट नगर चौकी :
    दिल्ली चुंगी से ट्रांसपोर्ट नगर चौकी तक सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है। वाहनों के चलने से धुल का गुब्बार उठा रहता है। यहा पैदल या दोपहिया वाहन चलाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगदीश मंडप के सामने हर समय टूटी सड़क की वजह से यातायात की गति धीमी हो जाती है। इसी वजह से जाम की समस्या आती है। सुबह के दस बजे और शाम के छह बजे यह समस्या दोगुनी हो जाती है। रेंग रेंग कर यातायात संचालित होता है।

    ट्रांसपोर्ट गेट से मंडी गेट तक :
    ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने ही माधवपुरम रास्ता जा रहा है। यानि यहां चौराहा स्थापित हो गया है। माधवपुरम और ट्रांसपोर्ट नगर से वाहन दिल्ली रोड पर चढ़ते है, तब जाम की समस्या सामने आती है। उक्त चौराहे पर चार यातायात पुलिसकर्मियों की जरूरत है, जो यातायात व्यवस्था को बनाकर रखे।

    यहां पर सिर्फ एक सिपाही और होमगार्ड रहता है, यही कारण है कि दिल्ली रोड से जाते समय ट्रांसपोर्ट नगर गेट से मंडी तक जाम से जूझना पड़ता है। मंडी में जाने वाले दोहिया और चार पहिया वाहन को विपरित दिशा से मंडी में जाते है, उनकी वजह से भी जाम लगता है।

    मेवला पुल से लेकर शापरिक्स माल तक :
    मेवला पुल से उतरते ही एक तरफ मंडी गेट का जाम रहता है, जबकि दूसरी तरफ कट है, वहां भी यातायात का आना जाना रहता है। दोनों ही प्वाइंटों पर पुलिस की ड्यूटी नहीं रहती है, जिसकी वजह से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। उसके अलावा सूर्या पैलेस से आने वाले मार्ग पर लोग विपरित दिशा में चलते है, जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस बल के लगाने से कुछ समय तक विपरित दिशा में वाहनों को आना जाना बंद हो गया था। शापरिक्स माल से बंबा पर जाने वाले दोपहिया वाहन भी विपरित दिशा से चलते है, जो जाम की प्रमुख वजह बन रहे है।

    दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार कराया गया था। यदि दोबारा से व्यवस्था में बदलाव आया है। उसमें दोबारा से सुधार कराया जाएगा। एसपी यातायात को दिल्ली रोड को आदर्श रोड बनाने के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।
    कलानिधि नैथानी, डीआइजी रेंज