Meerut Warehouse Fire: आग इतनी भयंकर... दरारें आने पर मकान कराने पड़े खाली, कहीं ये इंश्योरेंस का खेल तो नहीं?
मेरठ के अर्जुनपुरम में रिहायशी इलाके में 10 साल से एक गोदाम चल रहा था, जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं थी। गोदाम में आग लगने से कंप्रेसर फटने लगे और आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। पुलिस ने इलाके को खाली करा दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें इंश्योरेंस का मामला भी शामिल है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अर्जुनपुरम कालोनी में रिहायशी एरिया में आठ सौ गज का गोदाम बनाकर इलेक्ट्रानिक्स सामान की खेप उतारी जाती थी। हर सप्ताह यहां ट्रकों में भरकर सामान आता था। गोदाम को संचालित हुए भी दस साल का समय बीत गया। तब भी जिम्मेदार अफसरों को रिहायशी एरिया में गोदाम के संचालन की जानकारी तक नहीं थी।
गोदाम में आग लगने के बाद कंप्रेशर ऐसे फट रहे थे। उनकी आवाज आसपास के एरिया में गूंज रही थी। दमकल से लेकर अन्य विभाग ने ऐसे गोदामों के बारे में सूची तक नहीं बनाई हैं, जबकि रिहायशी एरिया में इलेक्ट्रानिक्स सामान के गोदाम संचालित हो रहे है।
शोभापुर के अलावा रोहटा रोड से लेकर बागपत रोड और कोतवाली, नाैचंदी थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के दो सौ से ज्यादा गोदाम बनाकर रखे हुए है, जो कंपनी से सैकेंड का सामान खरीदकर गोदामों में जमाकर बेचते है। एेसे में शहर के अंदर उक्त गोदामों में कोई भी घटना हो सकती है।
सभी गोदाम रिहायशी एरिया में बनाए हुए है। अर्जुनपुरम कालोनी में बने गोदाम के आसपास भी शिक्षिका संगीता और दीपक के मकान में ददार पड़ गई। हालांकि पुलिस ने गोदामों के आसपास के सभी मकानों को खाली करा दिया था। लोगों का कहना था कि उक्त गोदाम को लेकर पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके है।
आग लगने के अलावा भी यहां भारी वाहनों को आना जाना लगा रहता है, जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सीएफआे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में आग लगने के सभी कारणों की जांच की जा रही है।
आग लगने के पीछे इंश्योरेंस वजह तो नहीं?
दमकल की टीम आग लगने के विस्तृत कारणों की जानकारी कर रही है। आग लगने के समय गोदाम में कोई नहीं था। गोदाम स्वामी खुद को लखनऊ में होना बता रहे है। साथ ही गोदाम में कोई बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। ऐसे में दमकल की टीम को आग लगने की वजह के पीछे इंश्योरेंस वसूलने की कोई कहानी तो नहीं है। इसकी भी विस्तार से जांच की जा रही है। हालांकि गोदाम स्वामी इस्माईल ने बताया कि उनके गोदाम का कोई इंश्योरेंस नहीं है। बच्चों के पटाखे छोड़ने से उठी चिंगारी से गोदाम में आग लगी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।