Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिंचाई विभाग में ट्रैक्टर लेकर घुसे मजदूर यूनियन, अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Wed, 02 Mar 2022 05:57 PM (IST)

    राष्ट्रीय सीमांत किसान मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में भोला क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग गंगनहर खंड में अधिशासी अभिंयता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए किसानों ने बंद पड़ी भोला झाल की पनचक्की पर आटा पिसाई निर्धारित करने की मांग रखी।

    Hero Image
    सिंचाई विभाग में ट्रैक्टर लेकर घुसे मजदूर यूनियन।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय सीमांत किसान मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में भोला क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग गंगनहर खंड में अधिशासी अभिंयता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए किसानों ने बंद पड़ी भोला झाल की पनचक्की के संचालन व कम दरों पर आटा पिसाई निर्धारित करने की मांग रखी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय सीमांत किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सर्वेश ढडरा, रोडवेज यूनियन से सतेंद्र चौधरी व हिंदू मजदूर समिति से विनेश विद्यार्थी के संयुक्त नेतृत्व में भोला क्षेत्र के किसान छह ट्रैक्टरों में सवार होकर बुधवार को भोला क्षेत्र से सिविल लाइन स्थित सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। दिनभर धरना प्रदर्शन करने के उद्​देश्य से किसान खाद्य सामग्री व भट्टी चूल्हा आदि सामग्री साथ लेकर पहुंचे थे।

    हालांकि, मौके पर अधिशासी अभियंता मौजूद नहीं मिले। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे हैं। सर्वेश ढडरा, रवि पाल सिरोही, विनेश विद्यार्थी, श्यामवीर सिंह, भोपाल चिंदौड़ी, विक्रांत धामा, ओमपाल भोला, प्रदीप, सुरेंद्र व गुलाब आदि ने संबोधित करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारियों ने पनचक्की का संचालन बंद करा दिया है। जिससे किसानों, मजदूरों को आटा पिसाई ऊंची दरों पर करानी पड़ती है। पनचक्की पर सस्ती दरों में यह सुविधा अंग्रेज शासनकाल के समय से मिल रही थी।