Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैक एंड फील्ड की विश्व की सबसे बड़ी इवेंट में पांच महिलाएं करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, इनमें से तीन मेरठ निवासी

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:37 PM (IST)

    Meerut News मेरठ की तीन एथलीट पारुल चौधरी अन्नू रानी और प्रियंका गोस्वामी टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अन्नू भाला फेंक में पारुल 3000 मीटर स्टीपल चेज में और प्रियंका 35 किमी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। वे वर्तमान में साई केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रही हैं। उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

    Hero Image
    मेरठ निवासी एथलीट प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी, अन्नू रानी

    अमित तिवारी, जागरण, मेरठ। टोक्यो में 13 से 21 सितंबर के बीच जब विश्व के शीर्षतम एथलीट ट्रैक पर उतरेंगे तो इसमें मेरठ की भी तीन बेटियां चुनौती देती नजर आएंगी। ट्रैक एंड फील्ड की सबसे बड़ी स्पर्धा में भारत के 19 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है जिसमें मेरठ की तीन लड़कियों जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, धाविका पारुल चौधरी और वाकर प्रियंका गोस्वामी समेत कुल पांच महिलाएं शामिल हैं। मेरठ की तीनों खिलाड़ी ओलिंपिक में भाग लेने के साथ ही राष्ट्रीय रिकार्डधारी भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारुल चौधरी के नाम है राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    विश्व रैंकिंग में 3000 मीटर बाधा दौड़ की धाविका पारुल चौधरी 19वें स्थान पर हैं। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:12:46 मिनट है। ब्रुनेई की एथलीट यावी पहले स्थान पर हैं, जिनका एशियन रिकॉर्ड पौने नौ मिनट से कम है। पारुल ने पिछली विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में टॉप-15 में स्थान बनाते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, वह 5,000 मीटर दौड़ में इस वर्ष क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

    एशियाड व कामनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुकी अन्नू रानी

    जेवलिन थ्रो में एशियाड और कामनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुकी अन्नू रानी विश्व रैंकिंग में 22 वें स्थान पर हैं और इसी आधार पर चयन हुआ है। हालांकि यहां अन्नू के सामने बेहद कड़ी चुनौती होगी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63. 82 मीटर है, जबकि इस चैंपियनशिप के लिए 64 मीटर का क्वालीफाइंग मार्क तय किया गया है। अन्नू के सामने जापान की कीतोगुची भी होंगी, जो 67 मीटर तक भाला फेंक चुकी हैं।

    प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 और 35 किमी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली एथलीट

    20 किमी, 30 किमी और 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा की एथलीट प्रियंका गोस्वामी 20 किमी, 30 किमी और 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा की एथलीट हैं। 20 किमी में उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 और 35 किमी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली एथलीट हैं। इस वर्ष प्रियंका को 35 किमी रेस वाक के लिए चुना गया है।

    22वीं वरीयता प्राप्त प्रियंका का चयन भी विश्व रैंकिंग के आधार पर हुआ है। प्रियंका का नेशनल रिकार्ड जहां 2:56 घंटे से अधिक का है, वहीं इस स्पर्धा की पहली रैंक की आस्ट्रेलिया की सैंडरी का रिकार्ड 2:42 मिनट का है। मेरठ की ये तीनों महिला एथलीट वर्तमान में साई के हरियाणा और बेंगलुरू केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रही हैं।