Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: दो-तीन दिन में चलने लगेगी हीटवेव? वेस्ट यूपी में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:27 PM (IST)

    मेरठ में लगातार चौथे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे गर्मी असहनीय हो गई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह सीजन की पहली हीटवेव की चेतावनी दी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मेरठ। बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप के बीच लगातार चौथे दिन तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक बना है। शुष्क-गर्म हवा के थपेड़ों से गर्मी का प्रभाव असहनीय होने लगा है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को गर्म रात रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञानियों ने सीजन की पहली हीट वेव इस सप्ताह शुरू होने की चेतावनी दी है।

    न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक हो तो गर्म रात मानी जाती है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 40.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में इसमें 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

    सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो। साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक होना चाहिए, तभी हीटवेव की स्थिति बनती है।

    डा. शाही ने बताया आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, सोमवार को वायु प्रदूषण में आंशिक सुधार दिखा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 आंका गया। रविवार को मेरठ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 तक पहुंच गया था।