Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर यूपी के किस जिले में कांग्रेस ने मनाया वोट चोर दिवस? माथे पर बांधी काली पट्टी

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 01:05 AM (IST)

    मेरठ में कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को वोट चोर दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क चौराहे पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत एक महीने तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। पुलिस ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की जिससे नोकझोंक हुई। रंजन शर्मा और अवनीश काजला के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Hero Image
    माथे पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने मनाया वोट चोर दिवस

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को महानगर कांग्रेस ने वोट चोर दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने माथे पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर बच्चा पार्क चौराहा पर बुधवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जो कि एक महीने तक हस्ताक्षर अभियान के रूप में चलेगा। आज हस्ताक्षर करके ही इसकी शुरूआत की गई। विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते कांग्रेसियों और पुलिस बल की आपस में नोकझोंक भी हुई।

    महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार शाम पांच बजे बच्चा पार्क चौराहा पर पहुंचे। जिला कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तथा हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

    पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तथा कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और अवनीश काजला के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर किए।

    विरोध प्रदर्शन में जाहिद अंसारी पूर्व महानगर अध्यक्ष, हरिकिशन वर्मा प्रवक्ता, सलीम खान पीसीसी सदस्य, धूम सिंह गुर्जर , दिनेश मोहन शर्मा, मतन सिंह , जेपी शर्मा, अनिल अरोरा, डॉ अशोक आर्य, रीना शर्मा शामिल रहे।