UP T20 League: 16 की उम्र पार चुके क्रिकेटरों के लिए खुलेगा मेरठ मेवरिक्स का दरवाजा, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
मेरठ मेवरिक्स यूपी टी-20 लीग के लिए 14 से 16 जून तक भामाशाह पार्क में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित कर रहा है। 16 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी शुल्क देक ...और पढ़ें

मेरठ मेवरिक्स की ओर से सोशल मीडिया पर साझा पोस्टर और टीम का लोगो।
HighLights
भामाशाह पार्क में 14 से 16 जून तक यूपी टी-20 चाथे सीजन के लिए होगा ट्रायल, कराएं पंजीकरण।
यूपी टी-20 लीग का रोमांच चरम पर पहुंचने को तैयार, फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से ट्रायलों के आयोजन।
जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी टी-20 लीग का रोमांच एक बार फिर चरम पर पहुंचने को तैयार है। फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से खिलाड़ियों के लिए ट्रायलों के आयोजन शुरू हो चुके हैं। यूपी टी-20 लीग में पहले तीन सीजनों में दूसरे सीजन की विजेता और अन्य दोनों सीजन की फाइनिस्ट मेरठ मेवरिक्स की ओर से भी इस सीजन का ट्रायल मेरठ में आयोजित किया जा रहा है।
यह ट्रायल रविवार 14 जून से मंगलवार 16 जून तक भामाशाह पार्क में आयोजित होगा। मेरठ मेवरिक्स की टीम शनिवार को भामाशाह पार्क पहुंची और खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए मैदान पर टी-20 लीग से जुड़ी साम-सज्जा होगी। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
मेरठ मेवरिक्स के सोशल मीडिया अकाउंटे्स पर टीम के कप्तान रिंकू सिंह और अन्य खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ ट्रायल की तिथियों और स्थान की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आनलाइन पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया है। क्यूआर कोड स्कैन कर खिलाड़ी पंजीकरण पेज पर अपने विवरण भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।

मेरठ मेवरिक्स की ओर से जारी इस क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं क्रिकेटर। सौ. सोशल मीडिया
ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी की उम्र न्यूनतम 16 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही ट्रायल में आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र लेकर पहुंचना है। आनलाइन पंजीकरण फार्म में खिलाउ़ियों को अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, आधार नंबर, शहर, खेल में भूमिका, बल्लेबाजी व गेंदबाजी स्टाइल भरकर अपना फोटो अपलोड करना है।
खबरें और भी
टीम प्रबंधन की ओर से पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। जीएसटी शुल्क लेकर कुल 1,180 रुपये पंजीकरण शुल्क यूपीआइ के जरिए ट्रायल के लिए मैदान पर पहुंचने पर देय होगा।
तीन दिनों तक ट्रायल में प्रतिभा दिखाने का अवसर
क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी टी-20 लीग का नया सीजन एक बार फिर से मैदानों में रोमांच भरने के लिए तैयार है।
पूरे उत्तर प्रदेश और विशेषकर मेरठ क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति दीवानगी और नए सीजन को लेकर जुनून अपने चरम पर है। इसी कड़ी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सबसे प्रमुख और अग्रणी फ्रेंचाइजी में से एक मेरठ मेवरिक्स ने आगामी सीजन के लिए हुंकार भर दी है।
मेरठ में ही आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों को तीन दिनों तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टीम को और अधिक मजबूत बनाने और युवा और होनहार क्रिकेटरों की तलाश के लिए मेरठ मावेरिक्स की ओर से खिलाड़ियों के लिए आयोजित ट्रायल में जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह अपनी काबीलियत साबित करने का एक सुनहरा अवसर है।
प्रशंसकों के लिए खास तैयारियां
मेरठ मावेरिक्स प्रबंधन ने इस रोमांचक क्रिकेट ट्रायल का हिस्सा बनने का अवसर क्रिकेट प्रशंसकों को भी दिया है। फ्रेंचाइजी का मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों के साथ सीधे जुड़ना और क्रिकेट के इस शानदार खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना है।
ट्रायल के दौरान प्रशंसकों और दर्शकों को न केवल नए उभरते हुए सितारों का खेल करीब से देखने को मिलेगा, बल्कि एक्सक्लूसिव मोमेंट्स, टीम के लेटेस्ट अपडेट्स और खिलाड़ियों से बातचीत के कुछ बेहद खास पल भी देखने को मिलेंगे।
नए सीजन को लेकर युवाओं में जिस तरह का जुनून देखने को मिल रहा है, उससे यह तय है कि विक्टोरिया पार्क में होने वाले इन तीन दिवसीय ट्रायल में जबरदस्त और रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
यह है ट्रायल का कार्यक्रम और स्थान
तिथि : 14 जून, 15 जून और 16 जून 2026
समय : सुबह आठ बजे से
स्थान: भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क)