Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar : पंजाब का राजवीर बोला- जिस्मफरोशी से हुई कमाई का हिस्सेदार था मेरठ का विकास त्यागी

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 07:26 PM (IST)

    Meerut News मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले दिनों देह व्यापार का मामला सामने आया था। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर कई लड़कियों और ग्राहकों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एडवरटाइजिंग एजेंसी के मालिक विकास त्यागी की तलाश की जा रही है।

    Hero Image
    पंजाब का राजवीर बोला- जिस्मफरोशी से हुई कमाई का हिस्सेदार था मेरठ का विकास त्यागी (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। गढ़ रोड पर सम्राट शापिंग माल के प्रथम फ्लोर पर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के प्रकरण में एडवटाइजिंग एजेंसी के स्वामी विकास त्यागी की गिरफ्तारी को तलाश की जा रही है। विकास त्यागी की तरफ से लगातार सिफारिश शुरू होने के बाद विवेचना का सर्किल बदल दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइन से कैंट सर्किल में विवेचना स्थानांतरण कर दी गई है। अब सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजवीर ने अपने बयानों में बताया कि जिस्मफरोशी का हिस्सा विकास त्यागी को भी जाता था। पुलिस यह भी देख रही है कि पंजाब के फिरोजपुर निवासी राजवीर का संपर्क विकास त्यागी से कैसे हुआ था। राजवीर ने पंजाब से मेरठ पहुंचकर जिस्मफरोशी का नेटवर्क कैसे तैयार किया है। उस पूरे नेटवर्क के पीछे पुलिस विकास त्यागी को ही मानकर चल रही है। 

    मंगल पांडे नगर निवासी विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल में पहला और तीसरा फ्लोर खरीद रखा है। प्रथम फ्लोर फिरोजपुर (पंजाब) के राजवीर को एक साल से किराये पर दिया हुआ है जबकि तीसरे फ्लोर पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा है। राजवीर ने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चला रखा था, जहां लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

    पुलिस ने छापा मारकर पकड़ीं थीं आठ लड़कियां और तीन ग्राहक

    शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर आठ लड़कियां और तीन ग्राहक पकड़े थे। तीन लड़कियां ब्रह्मपुरी, तीन टीपीनगर, एक लिसाड़ीगेट और एक लोहियानगर की है। परतापुर निवासी रिसेप्शनिस्ट आसिया सवदेवा और सेंटर के मालिक राजवीर, ग्राहक मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी तालिब, शास्त्रीनगर के नवाजिश और जाकिर हुसैन कालोनी के माज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- Meerut: जिस्मफरोशी में एडवरटाइजिंग एजेंसी मालिक विकास भी आरोपित, जिन्हें मुहैया कराई जाती थीं लड़कियां उनके नाम...

    कैंट सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि विवेचना ग्रहण कर ली गई है। एक आरोपित विकास त्यागी फरार चल रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। विकास त्यागी और आरोपित राजवीर का कनेक्शन ढूंढा जा रहा है। आरोपितों के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर भी जानकारी की जा रही है। पिछले एक साल से जिस्मफरोशी चल रही थी। जल्द ही इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।