Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 17 करोड़ की लागत से इन 5 मार्गों की बदलेगी सूरत, शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 07:26 PM (IST)

    मेरठ के सिवालखास में पांच मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूती के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज के प्रयासों से यह संभव हुआ। जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शासन ने लोक निर्माण विभाग को जल्द ही धन आवंटित करने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    सिवालखास में 17 करोड़ से होगा पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सिवालखास के पांच प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर दोनों विधान परिषद सदस्यों ने लगभग पांच महीने पहले शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजे थे। अब उन्हें स्वीकृति मिल गई है।

    इन सभी मार्गों के निर्माण के लिए जल्द ही शासन से लोक निर्माण विभाग को धनराशि मिल जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रीय निरीक्षण में समस्या देखी थी। इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से विभाग व मुख्यमंत्री तक मांग रखी। विधिवत प्रस्ताव भेजा जिससे स्वीकृति मिल गई।

    सड़क, यह होगा कार्य

    1. भलसोना- भाड़म-फतेहपुर- पथौली मार्ग, चौड़ीकरण

    2. रासना आश्रम से पथौली तक सड़क, चौड़ीकरण

    3. भाड़म से स्लापुर पूठ तक, नव निर्माण

    4. भाड़म से रतोली- नारंगपुर- खिवाई मार्ग, निर्माण

    5. जूलेढ़ा से करनाल मार्ग तक, सड़क निर्माण