Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News: 15 से करवट ले सकता है मौसम... शीतलहर की भी संभावना

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 09 Dec 2025 05:12 PM (IST)

    मेरठ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है और अगले चार-पांच दिनों तक 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 15 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना ह ...और पढ़ें

    Hero Image

    मौसमविदों का दावा है कि आगामी चार-पांच दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। (प्रतीकात्मक फोटो) 

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसमविदों का दावा है कि आगामी चार-पांच दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा.यूपी शाही ने बताया कि 15 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके बाद पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से शीतलहर चलने की आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा चलने से पीएम 2.5 की मात्रा दोपहर एक बजे के बाद शाम छह बजे तक 200 से कम रही। रात और सुबह के समय हवा की गुणवत्ता खराब रही। इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो कई वर्षों में एक दिसंबर का सबसे कम तापमान है। एक दिसंबर से अब तक एक दिन भी ऐसा नहीं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा हो।

    सुबह के समय सैर पर न निकलें
    शहर में रात के समय और दोपहर 12 बजे तक पीएम 2.5 की मात्रा 320 से 400 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बनी है। ऐसे में विशेष रूप से बच्चों को मास्क लगाकर ही स्कूली भेजना चाहिए। अल सुबह सैर पर जाने से बचें। इसके बजाय घर में ही योग और प्राणायाम करें।