Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में सौतेले पिता को अपना नहीं मान पाया प्रिंस, इसलिए फंदे पर लटककर जान दी

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:45 AM (IST)

    मेरठ में 13 वर्षीय प्रिंस ने अपने सौतेले पिता को स्वीकार न कर पाने और सहपाठियों के तानों से उपजे मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने चार ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पैदा हुआ मानसिक तनाव 13 साल के प्रिंस की जान का दुश्मन बन गया। मां ने पिता का साथ छोड़कर चार माह पहले किसी अन्य से शादी कर ली लेकिन प्रिंस सौतेले पिता को स्वीकार नहीं कर पा रहा था।

    पुलिस के मुताबिक सौतेला पिता अनुसूचित जाति से है जबकि प्रिंस ठाकुर समाज से। इस रिश्ते पर उसके सहपाठियों ने भी कई बार तल्ख टिप्पणी की थी। हालात से जूझते प्रिंस के तनाव का स्तर बढ़ता गया। कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा तो बुधवार शाम उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

    प्रियंका ने 16 साल पहले दान सिंह से किया था प्रेम विवाह

    प्रियंका सिंह ने 16 साल पहले उत्तराखंड निवासी दान सिंह से प्रेम विवाह किया था। दान सिंह मेरठ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। प्रियंका मेरठ में एक शोरूम में काम करती है। प्रियंका के बेटे दीपेश की उम्र 15 और प्रिंस की उम्र 13 साल थी। प्रिंस कक्षा चार में पढ़ता था।

    बताते हैं कि प्रियंका ने दान सिंह से रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद प्रियंका की मुलाकात मनीष कुमार से हुई। मनीष अनुसूचित जाति से जबकि प्रियंका ठाकुर समाज से है।

    प्रियंका ने चार महीने पहले मनीष से शादी कर ली थी। मनीष ने प्रियंका और उसके दोनों बच्चों को किराये के मकान में रखा। मनीष नई सड़क पर चाय की दुकान चलाता है।

    इस रिश्ते को लेकर सहपाठियों ने भी की थी तल्ख टिप्पणी, इस कारण और बढ़ गया तनाव का स्तर 

    सीओ शुचिता सिंह के मुताबिक प्रियंका के दूसरी शादी करने के बाद दोनों बच्चे मानसिक तौर पर परेशान थे। मनीष कुमार को प्रिंस अपने पिता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा था। कई बार स्कूल में भी प्रिंस के सहपाठियों ने उसका मजाक बनाया था। बुधवार शाम सात बजे प्रिंस छत पर गया और कुंदे पर कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

    खबरें और भी

    प्रिंस की मौत के बाद उसके पिता दान सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव प्रियंका को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा न्यू आगरा: 44 गांवों की जमीन पर बनेंगे 14 लाख घर, 10 लाख को मिलेगा रोजगार