Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में खड़ी स्कॉर्पियों में तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर, चालक की मौत

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 03:40 PM (IST)

    मेरठ के शिव चौक पर एक तेज रफ्तार स्कूटी, सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से टकरा गई, जिससे चालक अशोक की मौत हो गई। अशोक गाजियाबाद जा रहे थे और हेलमेट नहीं पहने थे। एक कार से बचने के प्रयास में उन्होंने नियंत्रण खो दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सदर के शिव चौक पर तेज रफ्तार एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों से टकरा गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे स्वजन बिना कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार दोपहर शिव चौक के किनारे एक स्कार्पियो खड़ी थी। कैंट अस्पताल की ओर से गगन एन्कलेव निवासी अशोक गाजियाबाद आ रहे थे। सामने से आ रही एक कार से बचने के प्रयास में अशोक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियों के पिछले हिस्से से जा टकराया। अशोक सिर स्कार्पियों से टकराया।

    वह हेलमेट नहीं पहने था। वह स्कूटी समेत नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ कैंट नवीना शुक्ल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।