Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईद पर सहारनपुर पुलिस की दरियादिली, नमाजी को चक्‍कर आने पर एसपी सिटी ने अस्‍पताल में भर्ती करवाया

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 02:45 PM (IST)

    Saharanpur News सहारनपुर में ईद के पर्व पर पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा है। यहां ईदगाह पर नमाज अदा करके लौट रहे एक नामाजी को अचानक चक्‍कर आ गए तभी वहां से गुजर रहे एसपी सिटी राजेश कुमार ने उनकी मदद करते हुए उन्‍हें अस्‍पताल भिजवाया।

    Hero Image
    Saharanpur News सहारनपुर में मंगलवार को ईद पर खाकी की दरियादिली सामने आई है।

    सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Saharanpur News ईद के पर्व पर सहारनपुर में खाकी की दरियादिली दिखी है। ईदगाह पर मंगलवार को ईद के मौके पर नमाज अदा की गई। इस दौरान जब सभी अधिकारी नमाज अदा कराने के बाद अपने अपने घर लौट रहे थे तो रास्ते में एसपी सिटी ने देखा कि एक नमाजी को चक्कर आ गए हैं। जिसके बाद एसपी सिटी ने उनकी मदद करते हुए एक प्राइवेट वाहन से नमाजी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। यहां पर उपचार के बाद नमाजी सकुशल अपने घर चले गए। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी के इस कार्य की इंटरनेट मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुजुर्ग नामाजी जमीन पर गिर गए थे

    एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ईदगाह पर नमाज अदा कराने के बाद वह अपने काफिले के साथ आवास पर लौट रहे थे। जब वह घंटाघर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर नीचे पड़ा है और उसके आसपास भीड़ लग रही है। जिसके बाद एसपी सिटी अपनी कार से नीचे उतरे और लोगों से मामला पूछा। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति ईदगाह से नमाज पढ़कर पैदल ही घंटाघर की तरफ आ रहा था। यह पता नहीं कि यह कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं।

    नमाजी के स्‍वजन भी आ गए थे।

    बेहोशी की हालत में एसपी सिटी राजेश कुमार ने नमाजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बाद में बताया कि उन्होंने जिला अस्पताल से जानकारी ली तो पता चला कि नमाजी के परिजन भी आ गए थे और उपचार के बाद स्‍वजन उन्हें अपने साथ अपने घर ले गए। यह पता नहीं चल पाया है कि नमाजी का नाम क्या था और कहां के रहने वाले थे। एसपी सिटी के इस कार्य की इंटरनेट मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोग भी उनके इस काम की प्रशंसा कर रहे हैं।