Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toll Plaza Fight : VIP लेन से निकलने पर रोका तो रालोद कार्यकर्ताओं ने मैनेजर को पीट दिया

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 06:22 PM (IST)

    काफिले से आगे से तीसरे वाहन का फास्टैग नहीं चल रहा था। रालोद कार्यकर्ता वीआइपी लेन पर लगे बैरियर हटाकर वहां से वाहन न‍िकालने लगे। वहां खड़े टोल के मैनेजर रविंद्र कुमार ने विरोध किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने रविंद्र के साथ मारपीट कर दी।

    Hero Image
    Toll Plaza Fight : VIP लेन से निकलने पर रोका तो रालोद कार्यकर्ताओं ने मैनेजर को पीट दिया

    मेरठ, जागरण ऑनलाइन टीम : द‍िल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे में परतापुर स्थिति काशी टोल पर रालाेद नेता संजय राठी के काफिले को वीआइपी लेन से निकलने पर रोकने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने टोल के मैनेजर की पिटाई कर दी। इस पर टोल कर्मचारियों ने हंगामा क‍िया तो रालोद नेता धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। रविवार दोपहर बाद रालोद नेता संजय राठी अपने काफिले के साथ काशी टोल से जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफिले से आगे से तीसरे वाहन का फास्टैग नहीं चल रहा था। रालोद कार्यकर्ता वीआइपी लेन पर लगे बैरियर हटाकर वहां से वाहन न‍िकालने लगे। वहां खड़े टोल के मैनेजर रविंद्र कुमार ने विरोध किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने रविंद्र के साथ मारपीट कर दी।

    टोल कर्मचारी वहां पहुंचे और रालोद नेताओं को घेर लिया। रालोद नेता टोल पर धरना देकर बैठ गए। इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। समझौता होने के बाद रालोद नेता काफिले के साथ रवाना हो गए।