वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, मलियाना फाटक पर हुआ हादसा
मेरठ के मलियाना फाटक पर वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की दुखद मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब युवक रेलवे फाटक पार करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मलियाना फाटक पर साइकिल से घर लौट रहे युवक की वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित सिरोही अस्पताल वाली गली निवासी 45 वर्षीय टोनी नईबस्ती में एक दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह साइकिल से अपने घर जा रहा था।
जब वह मलियाना फाटक पर ट्रैक पार कर रहा था तो लखनऊ से आई वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आ गया। वंदेभारत ट्रेन की टक्कर लगने से टोनी दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्यन नाम के राहगीर ने घायल सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को मर्चरी भेज दिया।
विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों में लगी आग
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में हरे पेड़ों में आग लग गई। पेड़ों के आसपास पत्तियां भी इस आग में स्वाहा हो गई। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर के समय पेड़ों में आग लगी। करीब एक घंटा आग की लपटें परिसर में दिखाई दी। उसके बाद अपने आप ही आग बुझ गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।