Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर बोलीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्र‍िया पटेल - 'हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं मदद'

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:43 PM (IST)

    केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रव‍िवार को मीरजापुर के चुनार क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर जिलाधिकारी से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता पहुंचाने और चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात कही।

    Hero Image
    मीरजापुर में अनुप्र‍िया पटेल ने र‍व‍िवार को बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों का दौरा क‍िया है।

    जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। गंगा में बाढ़ का व‍िकराल रूप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी एक द‍िन पूर्व वाराणसी में प्रशास‍न‍िक अध‍िकार‍ियों से म‍ि‍लकर बाढ़ राहत की जानकारी ली थी। इसके अलावा उन्‍होंने मंत्र‍ियों को भी सक्र‍िय होने को कहा था। इसी कड़ी में रव‍िवार को सांसद अनुप्र‍िया पटेल ने भी चुनार में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा ल‍िया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को बाढ़ प्रभाव‍ित क्षेत्रों का दौरा क‍िया है। इस दौरान उन्‍होंने चुनार क्षेत्र के नरायनपुर ब्‍लाक अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओं नकहरा, बेला, सहसपुरा, बघेड़ी, बघेड़ा आदि का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्‍होंने इस दौरान आवश्‍य‍क द‍िशा न‍िर्देश भी अध‍िकार‍ियों को दि‍ए और जनता की अपेक्षाओं से भी वह अवगत हुईं। 

    यह भी पढ़ें : Flood in Kashi : 'शाम की दवाई' नाव से मंगाई, गंगा माई ने दी चुनौती तो बनार‍स‍ियों ने न‍िकाला जुगाड़

    उन्‍होंने जनता को इस दौरान प्रयासों की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्‍याओं के न‍िस्‍तारण का भी आश्‍वासन द‍िया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार से बाढ़ की मौजूदा स्थिति और राहत कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवारों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    यह भी पढ़ें वाराणसी में बाढ़ का कहर, गंगा ने चेतावनी के बाद खतरा निशान भी क‍िया पार, न‍िचले इलाकों के कई गांव डूबे

    ढाब क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सांसद ने विस्थापितों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा व अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में किसी भी दशा में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न हो। ग्रामवासियों ने नावों की कमी की समस्या रखी, जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा को निर्देशित किया कि राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो और पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराई जाएं।

    यह भी पढ़ें वाराणसी जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों का जायजा लिया

    किसानों द्वारा फसलों के डूबने और भारी क्षति की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने राजस्व विभाग को बाढ़ का पानी उतरने के बाद सर्वे कराकर पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव मेघनाथ सिंह पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव दिव्यांशु पटेल (दीपू), प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनिल पटेल तथा किला ज़ोन अध्यक्ष आलोक सिंह आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें Flood in Mirzapur : मीरजापुर में गंगा का विकराल रूप और झमाझम बरसात बनी आफत