Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में 12 घंटे में 123 CM बढ़ा गंगा का पानी, 74.900 मीटर तक पहुंचा जलस्तर; बाढ़ की चेतावनी

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 03:01 PM (IST)

    मीरजापुर जिले में गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटों में 123 सेंटीमीटर बढ़कर 74.900 मीटर हो गया है जिससे प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से गंगा में पानी बढ़ रहा है। वर्तमान में जलस्तर साढ़े दस सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

    Hero Image
    12 घंटे में बढ़ा 123 सेंटीमीटर गंगा का पानी, 74.900 मीटर तक पहुंचा जलस्तर।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जिले में पिछले 12 घंटे के अंदर 123 सेंटीमीटर पानी बढ़ने के कारण गंगा का जलस्तर 74.900 मीटर पहुंच गया। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ चौकियां एक बार फिर सक्रिय कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों को तटवर्ती इलाके में निगाह रखने को कहा गया है। हालांकि चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है जिससे अभी ढाई मीटर गंगा का जलस्तर नीचे है, लेकिन जिस तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि एक दो दिन के अंदर पानी चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा।

    दिल्ली, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश अधिक होने के चलते यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। ऐसे में वहां का पानी तेजी से गंगा में आ रहा है। जिससे गंगा का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। लगभग साढ़े दस सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।

    जिसके चलते पिछले 12 घंटे के अंदर 123 सेंटीमीटर पानी बढ़ चुका है। इससे मंगलवार की सुबह गंगा का जलस्तर 24 घंटे के अंदर 73.190 मीटर से बढ़कर 74.900 मीटर तक पहुंच गया है। चार अगस्त को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 77.724 को पाकर करके 78.480 मीटर तक पहुंच गया था।

    इससे सदर व चुनार तहसील के 350 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। इसमें लगभग सौ गांव तो पानी से घिर गए थे। कोन ब्लाक के हरसिंहपुर व मल्लेपुर तथा बल्लीपरवा के कालोनी तथा छानबे के कुछ गांव में लोग अपने छतों पर रहने को मजबूर हो थे।