Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: शादी में DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; मातम में बदली खुशियां

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 01:30 PM (IST)

    यूपी के मिर्जापुर जिले में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घराती पक्ष के युवकों ने बराती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image
    युवक की चाकू मारकर हत्या। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

     जागरण संवाददाता, मिर्जापुर। सोनभद्र जिले के करमा क्षेत्र के जोगिनी गांव में आई बरात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद घराती पक्ष के युवकों ने एक बराती की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित युवक फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

    चंदौली के लालतापुर गांव के रहने वाले एक युवक की बरात सोनभद्र के करमा क्षेत्र के जोगिनी गांव रहने के शिवशंकर यादव के यहां मंगलवार को आई थी। जिसमें सोनभद्र के रावटर्सगंज क्षेत्र के नागनाथ हरैया गांव के रहने वाले विकास यादव शामिल होने आए थे। द्वार पूजा के समय डीजे पर सभी बरात डांस कर रहे थे।

    इसे भी पढ़ें- दशाश्वमेध घाट पर युवक की संदिग्ध गतिविधि की STF कर रही जांच, इस वजह से मची थी खलबली

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    इसी दौरान विकास व घरात पक्ष के कुछ लड़कों से डांस करने को लेकर विवाद हो गया। उस समय घरात पक्ष के लड़कों ने कुछ नहीं बोला और चले गए। जयमाल के बाद जब विकास खाना खाने के लिए गया तो घरात पक्ष के लड़के पीछे पीछे पहुंच गए और विकास से दोबारा विवाद करने लगे।

    मामला बढ़ने पर घरात पक्ष के एक युवक ने चाकू निकालकर विकास के पेट में कई बार मार दिया। जब वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा तो आरोपित वहां से फरार हो गए। युवक को चाकू लगते ही पूरे बरात में अफरा तफरी मच गई । बरात क्षेत्र के लोग युवक को लेकर राजगढ़ अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

    युवक की मौत की सूचना मिलते ही करमा पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे के अंदर शादी की सारी रश्म को पूरा करके बरात को रात में ही विदा करा दी। लड़की के पिता और लड़के के पिता को रोक कर घटना के बारे में जानकारी ली।

    इसे भी पढ़ें- काशी का यह चौराहा होगा और चौड़ा, चौड़ीकरण के लिए लगा लाल निशान; जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त

    लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और उसी में बरातियों से विवाद कर लिया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हा कर रही है।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र पटेल ने बताया कि बरात में आए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई करमा थाना की पुलिस कर रही है।