Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mirzapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, राजमार्ग पर भटक रहे बेसहारा पशु

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 05:46 PM (IST)

    मीरजापुर के चुनार में एक अज्ञात वाहन ने बेसहारा गोवंश को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर नगर पालिका ने उसे ललईपुर गोशाला भिजवाया जहाँ उसका उपचार किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद राजमार्ग पर बेसहारा पशु घूमते नजर आ रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

    Hero Image
    अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, ईओ ने भिजवाया ललईपुर गोशाला

    जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार किला के नीचे भरपुर बालूघाट रोड पर मंगलवार की सुबह एक बेसहारा गोवंश किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका चुनार के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिस पर उन्होंने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर घायल गोवंश को तत्काल विकास खंड नरायनपुर की ललईपुर गोशाला भिजवाया। जहां घायल गोवंश का उपचार किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका प्रशासन बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए नियमित निगरानी कर रही है। घायल गोवंश की सूचना मिलने पर उसे नगर पालिका के काउ कैचर से ललईपुर भेजकर उसका उपचार कराया गया।

    डीएम के सख्त आदेश के बाद भी हाइवे पर भटक रहे हैं गोवंश

    स्टेट हाइवे पांच ए पर चित्त विश्राम तिराहे से बरबकपुर गेट के पास तक बेसहारा पशुओं का रेला लगा हुआ है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने बेसहारा पशुओं के उचित प्रबंध को लेकर संबंधितों को हिदायत दिया था।

    मंगलवार को उसके बाद भी स्टेट हाइवे पर बेसहारा गोवंश घूमते नजर आए। एक सप्ताह पूर्व घाटमपुर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई थी। जिससे काफी दुर्गंध निकल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के दो दिनों बाद किसी तक मृत गोवंश को हाइवे से हटाया जा सका था।