Ghosi By Election Result: 'घोसी उप चुनाव में जनता ने BJP को दिखाया आइना', असलम खुर्शीद ने साधा भाजपा पर निशाना
Ghosi Election Result कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि यूपीए सरकार में गैस का सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था। अब 1200 से मिल रहा है। आटा दाल चावल सब्जियां सब महंगी होती जा रही हैं। सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है। घोसी उप चुनाव ने जनता को आइना दिखा दिया है। शुक्रवार को जिला व महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक कटाक्ष तेज हो गए हैं। अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब जनता को बीजेपी को आईना दिखा दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि यूपीए सरकार में गैस का सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था। अब 1200 से मिल रहा है। आटा, दाल, चावल, सब्जियां सब महंगी होती जा रही हैं। सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है। घोसी उप चुनाव ने जनता को आइना दिखा दिया है। शुक्रवार को जिला व महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की।
महंगाई से जनता का ध्यान बांट रही है सरकार
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महंगाई से जनता का ध्यान बांटने के लिए नए मुद्दे परोसने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 400 रुपये में मिलने वाले सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर बारह सौ रुपये तक पहुंचा दिया। अब भाजपा सरकार सिर्फ 200 रुपये कम करके जनता की वाहवाही लूटने की कोशिश में लग गई।
की जा रही है तानाशाही
असलम खुर्शीद ने कहा कि किसानों, पहलवानों, बेरोजगारों के अलावा सरकार ने वकीलों तक पर तानाशाही की जा रही है। दाल, चावल, आटा, सब्जियों के साथ रसोई गैस की कीमतों ने इस सरकार को निपटाने के लिए पर्याप्त आधार तैयार कर दिया। घोसी के उपचुनाव ने इसे सिद्ध भी कर दिया।
राहुल गांधी करने जा रहे हैं नई शुरुआत
असलम खुर्शीद ने कहा कि अब कांग्रेस जल्दी ही इन मुद्दों को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुआत करने जा रही है। इसमें भाजपा सरकार के कारनामों को गिनाया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक,गय्यूर अंसारी,राजेन्द्र वाल्मीकि, श्याम सरन,गंगाराम शर्मा,मोहतशीम मुख्तार, अनुराग शर्मा एवं बाबर सैफ़ी भी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।