Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने मुरादाबाद में दो और महिलाओं को बनाया उम्मीदवार, जानें कल्पना सिंह और सलमा आगा कहां से बनीं प्रत्याशी

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jan 2022 02:14 PM (IST)

    Congress Candidate for UP Election कांग्रेस ने मुरादाबाद की दो और विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि बिलारी में कल्पना सिंह को और ठाकुरद्वारा सीट पर सलमा आगा को पार्टी ने अपनाा उम्मीदवार घोषित किया है।

    Hero Image
    कल्पना सिंह वर्तमान में महिला कांग्रेस सम्भल की जिलाध्यक्ष हैं।

    मुरादाबाद, जेएनएन। Congress Candidate for UP Election : कांग्रेस ने गुरुवार को अपने दो और प्रत्याशी घोषित कर दिए। दोनों प्रत्याशी महिलाएं हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि बिलारी में कल्पना सिंह को और ठाकुरद्वारा सीट पर सलमा आगा को उम्मीदवार घोषित किया है।कल्पना सिंह मायका बिलारी गांव सरथल का है और ससुराल चन्दौसी के निकट असालतपुर जारई गांव में है। 2012 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में महिला कांग्रेस सम्भल की जिलाध्यक्ष हैं। इनके ससुर चंद्रपाल सिंह गन्ना समिति के डायरेक्टर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वालीं सलमा आगा अंसारी पहली बार 1995 में समाजवादी पार्टी से ठाकुरद्वारा चेयरमैन बनी थीं। सभासदों के विद्रोह करने पर उन्हें अपनी सीट छोड़नी पड़ी थी। चेयरमैन पद से हटने के बाद सलमा आगा अंसारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी।

    नामांकन और ट्रेनिंग स्थलों पर नगर निगम सैनिटाइजर का करेगा छिड़काव : नगर निगम कलक्ट्रेट से लेकर ट्रेनिंग स्थल तक लगातार सैनिटाइजर की बौछार करेगा। नामांकन 21 जनवरी से शुरू हो रहे हैं, वहीं पालीटेक्निक में ट्रेनिंग भी जल्दी शुरू होने जा रही है। जिससे सैनिटाइजर करने की पूरी व्यवस्था नगर निगम को सौंपी गई है। नगर निगम की अलग-अलग टीमें रोजाना चरणबद्ध तरीके से सैनिटाइजर करती रहेंगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सैनिटाइजर को टीमें बना दी गई हैं।

    कलक्ट्रेट में नामांकन करने को राजनीतिक दल आएंगे, हालांकि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी समेत पांच समर्थक ही जा सकेंगे। लेकिन, नामांकन से पहले और बाद में सैनिटाइज किया जाएगा। राजकीय पालीटेक्निक में भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षकों को को कोरोना संक्रमण से बचाने को सैनिटाइजर होगा। ट्रेनिंग का हर चरण पूरा होने के बाद सैनिटाइजर पहले होगा, उसके बाद दूसरे चरण की ट्रेनिंग होगी। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अब नगर निगम का ध्यान चुनाव के मद्देनजर सफाई, सैनिटाइजर पर है। नामांकन, ट्रेनिंग, मतगणना स्थलों पर सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की है।