Updated: Sun, 31 Aug 2025 06:27 AM (IST)
मुरादाबाद नगर निगम इस बार एक ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रहा है जिसका विषय शहीदों के नाम एक शाम है। आवास विकास फेस-दो में त्रिशूल का उद्घाटन भी होगा। 1000 ड्रोन से आसमान में श्रीराम और शहीदों की आकृतियाँ बनाई जाएंगी। शहर के पार्कों और बस्तियों में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री के आने की संभावना है।
           जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा दूसरी बार मनाया जा रहा दीपोत्सव मुरादाबाद के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। अयोध्या के बाद प्रदेश का ऐसा दूसरा जिला होगा जहां दीपोत्सव की इतनी भव्य और व्यवस्थित तैयारी की जा रही है। आवास विकास फेस-दो में बने त्रिशूल (भारतीय रक्षा संग्रहालय) का उद्घाटन दीपोत्सव के साथ ही होगा। कार्यक्रम की थीम           एक शाम शहीदों के नाम             रखी गई है।                 
  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
                               पिछले वर्ष कंपनी बाग में दीपोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 600 ड्रोन शो ने आसमान को रोशन कर दिया था। इस बार दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 1000 ड्रोन से आसमान को सजाया जाएगा। भगवान श्रीराम, हनुमान, शिवजी समेत देश की एकता और अखंडता को दर्शाने वाली कई अद्भुत आकृतियां आसमान में उकेरी जाएंगी।                                                 जिनको अभी फाइनल किया जा रहा है।                      
                                 इस शो का मुख्य आकर्षण शहीदों के सम्मान से जुड़ी झलकियां होंगी। नगर निगम ने सभी व्यवस्थाएं देश की नामचीन कंपनी को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सौंपी जाएंगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। नगर निगम ने इस आयोजन की तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। दीपावली से ठीक पहले 14 से 18 अक्टूबर के बीच किसी भी तिथि को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।                      
                                 इसके साथ ही शहर की बस्तियों, पार्कों और रामलीला मैदानों में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिससे हर नागरिक तक इस पर्व की रोशनी पहुंच सके।                      
                                                         इस बार आवास विकास फेस-दो में होगा दीपोत्सव                                              
                                                                    इस बार यह मुख्य आयोजन आवास विकास फेस-दो स्थित त्रिशूल के पास, सर्किट हाउस के पीछे के मैदान में होगा। पिछली बार मुख्य आयोजन कंपनी बाग में हुआ था। ड्रोन शो स्पंदन सरोवर के ऊपर होगा, जिसे लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में लोग अपनी छतों से भी देख सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।                                                        
                                                                       बड़े कलाकारों को बुलाने पर मंथन चल रहा है, जो दीपोत्सव की शाम में अपनी प्रस्तुति से रंग भरेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंच भी तैयार किया जाएगा, जिससे विशिष्ट अतिथि ड्रोन शो और दीपोत्सव का नजारा कर सकेंगे।                                                        
                                                                                                              प्रधानमंत्री या रक्षामंत्री होंगे मुख्य अतिथि                                                                                            
                                                                                                                          कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि होने की संभावना है। उनके साथ ही उच्च अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और शहीदों के परिजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उनके संबोधन के बाद ड्रोन शो से आसमान जगमगाएगा।                                                                                                          
                                                                                                                                                                                दीपोत्सव सामग्री खरीदने को निगम ने निकाला टेंडर                                                                                                                                                          
                                                                                                                                                                                                आगामी दीपोत्सव 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर शहरभर में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर नगर निगम ने जरूरी सामग्री की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है।                                         नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दीपोत्सव पर 750000 दीयों व बाती की व्यवस्था की जाएगी।                                                                                                                                                                                               
                                                                                                                                                                                                                       इसके अलावा तेल, मोमबत्ती, माचिस,हाट एयर पेपर बैलून, रंगोली, ग्रीन फायर आतिशबाजी और सांस्कृतिक झांकियों की आपूर्ति एजेंसी द्वारा की जानी है।                                           टेंडर 29 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक मांगे गए हैं।                                                                                                                                                                                                                   
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        बीते साल हुए दीपोत्सव को और भव्य बनाते हुए इसे नगर निगम मुरादाबाद का वार्षिक उत्सव बनाया जाएगा ताकि हर साल इसी तरह से नगर निगम प्रकाश पर्व पर महानगरवासियों को उत्सव का माहौल दे सके। इस वर्ष का दीपोत्सव ऐसा होगा जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे। -                                                     दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    
 
  
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।