Updated: Thu, 11 Sep 2025 04:06 PM (IST)
मुरादाबाद वासियों के लिए खुशखबरी! हनुमान वाटिका के बाद अब दिल्ली रोड पर मर्यादा पुरुषोत्तम पथ बनेगा। यह पथ भगवान राम के जीवन के दर्शन कराएगा। नगर निगम ने निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है और जल्द ही कार्य शुरू होगा। 125 मीटर लंबी दीवार पर 40 पैनल लगाए जाएंगे जिनमें राम जी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद । शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। हनुमान वाटिका के बाद अब मर्यादा पुरुषोत्तम पथ की सौगात मिलेगी जो भगवान राम के जीवन का दर्शन कराएगी। नगर निगम निर्माण के लिए दिल्ली रोड पर स्थान चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्थान तय होते ही कार्य शुरू होगा। पथ के लिए पूरी रुपरेखा तैयार कर ली गई है। मसलन दिल्ली रोड शहर में पर्यटन का नया केंद्र बन रहा है। नगर निगम की ओर से बीते दिनों दिल्ली रोड पर हनुमान वाटिका की स्थापना की गई। वाटिका में प्रभु हनुमान की जीवन लीला, आराध्य प्रभु राम के प्रति उनका समर्पण, सीता मैया के प्रति आदर-सत्कार जैसे उनके जीवन से जुड़े हर संस्मरण को ऐसे उकेरा गया, जो सहज ही व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है।
खूब हुई प्रशंसा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब हनुमान वाटिका का भ्रमण किया तो प्रशंसा किये बिना नहीं रह पाए। इसी से उत्साहित नगर निगम ने अब दिल्ली रोड पर ही मर्यादा पुरुषोत्तम पथ बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है। जिसमें हनुमान वाटिका की तर्ज पर ही हम सबसे आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े संस्मरण उकेरे जाएंगे।
3 गुणे 3 साइज के 40 पैनल लगेंगे
बाकायदा 125 मीटर की लंबी दीवार पर 3 गुणे 3 साइज के 40 पैनल लगाए जाएंगे। भगवान प्रभुराम के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा-दीक्षा, धुनष विद्या, गुरूकुल में भगवान शिव की पूजा, माता अहिल्या, जनकपुरी का भ्रमण, प्रभु राम का माता सीता काे निहारना, परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद, प्रभुराम का माता सीता के साथ स्वयंवर, अयोध्या काे छोड़कर जंगल के लिए प्रस्थान करना, निषादराज से भेंट, महर्षि भारद्वाज आश्रम में भेंट समेत पथ का चित्रण ऐसा होगा जैसे आपने समूची रामायण देख ली हो।
हर दृश्य रोम-रोम को प्रफुल्लित करने वाला होगा। दिल्ली रोड पर बना नया पर्यटन केंद्र दिल्ली रोड पर निगम की ओर से इससे पहले हनुमान वाटिका के साथ संविधान पार्क, स्पंदन पार्क का निर्माण कराया जा चुका है। वार मेमोरियल का काम जोरो पर चल रहा है। ऐसे में दिल्ली रोड पर्यटन का नया केंद्र बन गया है।
मर्यादा पुरुषोत्तम पथ का दिल्ली रोड पर निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।