Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: पुलिस के हत्थे लगी एक और महिला, पिंकी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:04 PM (IST)

    मुरादाबाद में देह व्यापार गिरोह में शामिल एक और महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है जो लड़कियों पर नज़र रखती थी। पुलिस पिंकी की तलाश कर रही है जिससे गिरोह से जुड़े कई और राज खुलने की उम्मीद है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन बेची गई लड़कियों का पता नहीं चल पाया है। गिरोह गोशाला की आड़ में देह व्यापार चला रहा था।

    Hero Image
    पुलिस के हत्थे लगी एक और महिला, पिंकी तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। देह व्यापार गिरोह में शामिल एक और महिला का नाम सामने आया है। नागफनी क्षेत्र निवासी इस महिला का काम लड़कियों पर नजर रखने का था। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ के माध्यम से पुलिस पिंकी की तलाश में जुटी है। इस गिरोह में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। अब तक पुलिस ने पांच आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराने और रुपये लेकर उन्हें बेचने वाले गिरोह के सचिन ठाकुर, अवनीश यादव, विजय ठाकुर, विकास चौहान और हसीन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को बेचा है।

    कटघर के कपिल को बेची गई लड़की को मध्य प्रदेश की पुलिस अपने साथ ले गई है, लेकिन संभल में बेची लड़की किसे बेची है यह जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हो पाई है। इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस पिंकी की तलाश में लगी हुई है। अभी तक पुलिस के हत्थे पिंकी तो नहीं लगी है, लेकिन नागफनी क्षेत्र एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि महिला का काम लड़कियों की रखवाली करने का था। पुलिस इसके माध्यम से पिंकी को पकड़ने के लिए लग गई है।

    गोशाला में नौकरी, आठ हजार रुपये की तनख्वाह

    गोशाला की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह के गुर्गे महिलाओं को नौकर बताते थे। बाकायदा इनकी तनख्वाह भी तय थी। पिंकी आसपास के लोगों से बताती थी मुझे यहां पर काम करने के आठ हजार रुपये मिलते हैं। जबकि नागफनी की महिला सात हजार रुपये बताती थी। इसके अलावा अन्य आरोपित भी अपने आप को गोशाला का नौकर बताते थे।

    पिंकी लगे हत्थे, तो खुलेंगी कई परतें

    देह व्यापार गिरोह के पांच आरोपित पकड़े जाने के बाद अभी तक बेची गई दो लड़कियों के बारे में ही पुलिस को पता नहीं चला है, लेकिन यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था। ऐसे में पुलिस को अब पिंकी की तलाश है। पुलिस को अंदेशा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद कई और परतें खुलेंगी।

    यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: रेलवे स्‍टेशन पर होती थी लड़कियों की मुंह द‍िखाई, फ‍िर..., कई जिलों तक जुड़े देह व्यापार गिरोह के तार