Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर परिवार में संघर्ष, पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 09:31 AM (IST)

    मुरादाबाद के डिलारी में आगामी पंचायत चुनाव में दावेदारी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में लाठी-डंडे चले और महिलाओं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डिलारी में पुलिस के सामने मारपीट करते आरोपित l स्रोत वीडियो ग्रेब

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आगामी पंचायत चुनाव में दावेदारी को लेकर मंगलवार रात डिलारी में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, महिलाओं ने पुलिस के सामने ही मकान की छत से ईंट-पत्थर चलाए। इसमें जैबुल, नफीस और इंतजार घायल हो गए। बमुश्किल स्थिति संभाली जा सकी।

    डिलारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भंगेला ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर इंतजार हुसैन, नाजिम और नफीस के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई हुई है। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही गांवों में अदावत भी खुलकर सामने आने लगी है। मंगलवार की रात डिलारी में भी इसकी तस्वीर देखने को मिली जहां दावेदारी को लेकर एक ही परिवार के लोग आमनें समाने आ गए।

    सिहाली खद्दर ग्राम पंचायत के मजरे मुड़िया गन्नू गांव से फिरोज खान प्रधान हैं। मंगलवार की रात फिरोज के पिता इंतजार और ताऊ जुबैल के बीच आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए दावेदारी की बात चल रही थी। बहस के बाद दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष से परिवार के लोग और समर्थकों में मारपीट होने लगी। यह देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

    यह भी पढ़ें- UP Crime: मुरादाबाद में महिला चौकीदार को क्यों उतारा मौत के घाट? हत्यारोपित ने बताया वो खौफनाक कारण

    ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलते देख घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के सामने भी मारपीट करने लगे। पुलिस के किसी तरह से स्थिति को काबू में किया। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि दैनिक जागरण वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें