Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल जिम कांड: सुहैल मलिक ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना वसूले ₹4 लाख

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM (IST)

    मुरादाबाद के हिमगिरी स्थित ग्लोबल जिम के संचालक सुहैल मलिक पर एक युवती ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और चार लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हिमगिरि कालोनी स्थित ग्लोबल जिम बंद दिखाई दिया। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हिमगिरी स्थित ग्लोबल जिम के संचालक सुहैल मलिक ने हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली और धीरे-धीरे करके चार लाख रुपये वसूल लिए। बावजूद आरोपित का दुस्साहस नहीं थमा। तब पूरी तरह से टूट चुकी युवती ने आरोपित के चंगुल से निकलने के लिए पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

    शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपित जिम संचालक सुहैल मलिक व उसके साथी सादान सैफी के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूली, आईटी एक्ट व धमकी की धारा में प्राथमिकी लिखी है। आरोपित सुहैल मलिक मंगल बाजार वाली गली हरथला और सादान हिमगिरी कालोनी का निवासी है। प्राथमिकी की जानकारी के बाद से आरोपित फरार हैं।

    सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती ने लिखाई प्राथमिकी में बताया कि चार मार्च 2022 से हिमगिरी स्थित ग्लोबल जिम जाना शुरू किया था। कुछ समय बाद ही आरोपित संचालक व ट्रेनर सुहैल मलिक ने पीछा करना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपित ने जिम में ही रोक लिया और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना ली।

    वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ब्लैकमेल करने लगा। धीर-धीरे करके चार लाख रुपये से ज्यादा वसूल लिए। विरोध करती तो आरोपित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता। जिम करने जाती तो आरोपित प्रशिक्षण देते समय स्पर्श करता था।

    जब भी विरोध करती तो आरोपित धमकी देता। वीडियो के डर से आरोपित की प्रताड़ना सहती रही, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिम जाना छोड़ दिया फिर भी परेशान करता था। आरोपित रास्ते में रोक कर ब्लैकमेल करता है। चार साल तक डर के साय में रहकर जब उसकी प्रताड़ना बढ़ती चली गई।

    इसके बाद युवती एसएसपी के पास पहुंची। पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। तब सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित सुहैल मलिक और उसके साथी सादान के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी। अब पुलिस जल्द ही युवती के कोर्ट में बयान में दर्ज कराएगी।

    जिम की आड़ में बड़ा गिरोह...निशाने पर हिंदू युवतियां

    युवती ने एसएसपी को यह भी बताया है कि आरोपित जिम संचालक सुहैल मलिक उससे पहले कई हिंदू युवतियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है। बताया कि जिम में कई हिंदू युवतियां पहले आती थीं, लेकिन जब इसने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया तो उन्होंने जिम आना बंद कर दिया।

    पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। ऐसे में युवती के बयानों से साफ है कि जिम की आड़ में जिले में एक बड़ा गिरोह चल रहा है जिसके निशाने पर हिंदू युवतियां हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह में शामिल ऐसे संचालक एक भी दिन जिम न जाने पर हिंदू युवतियों को मैसेज करते हैं।

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जिम की सलाह देते हैं। युवती जवाब नहीं देती, फिर भी आरोपित लगातार मैसेज करते हैं। जवाब मिलते ही बातचीत करने की कोशिश शुरू कर देते हैं। नजदीकी बढ़ाते हैं और जिम संचालक तय योजना अनुसार युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं।

    यह है नियम

    हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने जिम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। राज्य महिला आयोग ने कहा था कि प्रत्येक जिम और योगा क्लास में महिला ट्रेनर की नियुक्ति जरूरी होगी। महिलाओं को पुरुष ट्रेनर से ट्रेनिंग लेने के लिए लिखित सहमति देनी होगी।

    हैरानी यह कि जिले में बड़े पैमाने जिम संचालित है, मगर ज्यादातर पर महिला ट्रेनर है ही नहीं। इसके इतर आरोपित युवतियों को ऐसा बैच देते हैं जब जिम में भीड़ कम हो जिससे वह अपने मंसूबे को आसानी से पूरा कर सके। बरहाल, इस घटनाक्रम ने चल रहे एक संगठित अपराध को खोल कर रख दिया है।

    दोस्त से दिलवा रहा था धमकी

    युवती के अनुसार आरोपित सुहैल से तंग आकर 10 अप्रैल 2026 को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। यह प्रार्थना पत्र कार्रवाई और जांच के लिए सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया था।

    इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित अलर्ट हो गया और उसने साथी सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी सादान सैफी से फोन करवाकर धमकी दिलाई है कि वह प्रार्थना पत्र वापस ले ले नहीं तो उसके परिवार को बदनाम कर देंगे। जिसके बाद ही मुकदमे में दोनों को नामजद किया गया है।

     

    शिकायती पत्र के आधार पर जिम संचालक और उसके साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती