Moradabad News: मुरादाबाद में बिना अनुमति हो रहा था मस्जिद का निर्माण, पुलिस ने कराया ध्वस्त
मुरादाबाद के निर्मलपुर गांव में बिना अनुमति के हो रहे मस्जिद निर्माण को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। चौकीदार की शिकायत पर 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अहमद हसन ने मस्जिद के लिए भूमि दान की थी लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में भूमि अभी भी उन्हीं के नाम पर है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिना अनुमति गांव निर्मलपुर में किया जा रहा मस्जिद निर्माण पुलिस ने ध्वस्त करा दिया है। चौकीदार की तहरीर पर 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अहमद हसन ने मस्जिद के लिए भूमि दान की थी। राजस्व रिकार्ड में अभी भी यह भूमि अहमद हसन के नाम दर्ज है। इस भूमि पर 10 वर्ष पहले मस्जिद निर्माण का प्रयास किया गया था। उस समय पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था। तभी से दीवारें अधूरी पड़ी हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक कर 24 अगस्त की रात फिर से मस्जिद का निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हिंदू समुदाय चामुंडा के जर्जर चबूतरे की मरम्मत कर रहा है।
मुस्लिम समुदाय के लोग बिना अनुमति मस्जिद निर्माण कर रहे हैं। पुलिस ने रात में ही नव निर्माण को गिरवा दिया था। बुधवार को चौकीदार भगवत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग प्रशासन की बिना अनुमति के विवादित भूमि पर मस्जिद का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे।
आरोप है कि हनीफ आगामी ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता है। इस उद्देश्य से गांव में सांप्रदायिक मौहाल पैदा करने का साजिश की गई। चौकीदार होने के नाते उसने जमावड़ा नहीं लगाने और शांति बनाने को कहा तो उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि बिना अनुमति धर्मस्थल का निर्माण करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।