Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News : महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर दी गला काटने की धमकी; दो पर केस

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 03:02 PM (IST)

    भगतपुर में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार जब वह घर पर अकेली थी तब युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिकायत करने पर महिला को उसके देवर ने गर्दन काट कर मारने की धमकी भी दी।

    Hero Image
    महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो पर केस। जागरण

    संवाद सूत्र, भगतपुर । महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही शिकायत करने पर देवर द्वारा गर्दन काटने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति घर से गया बाहर

    पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, आरोपित उन पर बुरी नजर रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित ने नौ अगस्त को उसके पति घर से बाहर गए थे तभी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

    पति ने कराया मुकदमा

    इस घटना की जानकारी पति को दी। आरोप है जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो देवर ने गर्दन काटने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपित मासूम अली व अकरम अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।