यूपी में 6 लिंक रोड बनाने को 21.60 करोड़ जारी, इन तीन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र सीधे शहर से जुड़ जाएंगे
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद मंडल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 21.60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, पुनर्निर्माण एवं मिसिंग लिंक तैयार करने को लेकर मुरादाबाद मंडल को बजट आवंटन दिया है।
शासन ने मंडल के चार जिलों मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर में छह ग्रामीण सड़कों को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन लिंक मार्गों पर कुल 21.60 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। पहली किश्त के रूप में 11.28 करोड़ जारी कर दिए गए हैं।
जिन गांवों में वर्षों से कच्चे रास्तों के कारण आवागमन कठिन था, वहां अब पक्की सड़कें बनने का रास्ता साफ हो गया है। इन परियोजनाओं से मंडल के सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़क मार्गों से जोड़ने में बड़ी सुविधा होगी।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कमला शंकर ने बताया कि स्वीकृत होने वाली सभी सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। निविदा फाइनल होने के बाद सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
मुरादाबाद जिले में दो नई सड़कें स्वीकृत-
1- चिड़ियाठेर–पीतपुर संपर्क मार्ग (3.4 किमी)
- निर्माण लागत: 255.82 लाख
- अनुरक्षण: 18.76 लाख
- कुल लागत: 274.58 लाख
- पहली किश्त: 148.38 लाख
यह मार्ग चिड़ियाठेर और पीतपुर सहित अनेक राजस्व गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ेगा। बरसात में कटने वाला यह रास्ता अब स्थायी और मजबूत निर्माण के रूप में तैयार होगा।
2- गणेश घाट–हिरनखेड़ा मुस्तकम मार्ग (1.5 किमी)
- निर्माण लागत: 124.08 लाख
- अनुरक्षण: 9.10 लाख
- कुल लागत: 133.18 लाख
- पहली किश्त: 71.97 लाख
यह मार्ग किसानों की फसल ढुलाई, डेयरी सप्लाई और ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख लिंक माना जाता है।
अमरोहा जिले में दो सड़कें स्वीकृत
3- चुबका बुढ़नपुर–रसूलपुर गुर्जर संपर्क मार्ग (1.15 किमी)
- कुल लागत: 77.59 लाख
- पहली किश्त: 41.96 लाख
यह मार्ग अमरोहा शहर, स्थानीय मंडियों और दूध–सब्जी आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
4- हसनपुर करनखाल–झुझेरी मार्ग (2.10 किमी)
- कुल लागत: 156.33 लाख
- अनुरक्षण: 9.79 लाख
- पहली किश्त: 84.99 लाख
यह सड़क दूरस्थ गांवों को हसनपुर कस्बे से बेहतर कनेक्टिविटी देगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं की पहुंच आसान होगी।
बिजनौर जिले में एक नई सड़क की मंजूरी
नई बस्ती फतेहपुर–भोजपुर भोपतपुर मार्ग (1.0 किमी)
- निर्माण लागत: 80.48 लाख
- अनुरक्षण: 4.09 लाख
- पहली किश्त: 44.31 लाख
यह लिंक गांवों के बीच आवागमन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
रामपुर जिले में एक सड़क को स्वीकृति
शिव मंदिर पंजाब नगर–बिजईया मार्ग (3.20 किमी)
- कुल लागत: 108.70 लाख
- अनुरक्षण: 7.42 लाख
- पहली किश्त: 58.74 लाख
यह मार्ग पंजाब नगर से बिजईया तक ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर करेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।