Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 10:42 PM (IST)

    कटघर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला मायके से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची। बुधवार मध्यरात्रि महिला का शव मिला। महिला के भाई ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला मायके से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची। बुधवार मध्यरात्रि महिला का शव मिला। महिला के भाई ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी पूनम देवी की शादी बरेली के औरंगाबाद निवासी नत्थू सिंह से हुई थी। उनके दो बेटी राखी व रेसू और दो बेटे आकाश व कुनाल हैं। पूनम के भाई सोनू ने बताया कि नत्थू सिंह मुरादाबाद में फर्म में काम करता है। वह कटघर के बलदेवीपुरी में ही किराये के मकान में परिवार रहता है। बुधवार शाम पूनम का नत्थू सिंह से विवाद हुआ था। जिसके बाद पूनम मायके पहुंची थी। वहां से बाद में वह ससुराल जाने की बात कहकर निकल गई।

    रात करीब 9:30 बजे पति ने पूनम के मायके में काल करके जानकारी की। भाइयों ने बहनोई को बताया कि वह काफी देर पहले चली गई। इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। मध्यरात्रि के दौरान पूनम का शव डबल फाटक के पास रेलवे लाइन पर मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराके शव स्वजन को सौंप दिया गया।

    सीओ वरुण कुमार बताया कि रात महिला की ट्रेन के चपेट में आकर मृत्यु होने की सूचना मिली थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला ने खुदकुशी की है। शिकायती पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।