Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाई की शादी का निमंत्रण देने जा रहा था युवक, हादसे में चली गई जान; मातम में बदलीं खुशि‍यां

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 04:37 PM (IST)

    एक हृदयविदारक घटना में, एक युवक अपने भाई की शादी का निमंत्रण बांटने जा रहा था, तभी एक दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार सदमे में है।

    Hero Image

    संवाद सूत्र, पाकबड़ा। भाई की शादी का रिश्तेदारों को निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की रात नौ बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के छोटे भाई की 26 नवंबर को शादी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकबड़ा क्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी मोनू राजमिस्त्री काम करता था। मोनू के परिवार में पत्नी भूरिया एक बेटा और बेटी है। मोनू के छोटे भाई लवी की 26 नवंबर की शादी है। मोनू रविवार दोपहर को घर से शादी के कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी में जाने को निकला था। रविवार की शाम सात बजे के मोनू बाइक से पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग स्थित ग्रोथ सेंटर के समीप गोल चक्कर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू घायल हो गया। लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

    पुलिस ने घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी करीब रात नौ बजे मृत्यु हो गई। शादी घर में खुशियां गम में बदल गई। स्वजन भी पहुंच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से ट्रक का पता लगा रही है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।