Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रियावली नंगला में अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jul 2021 11:51 PM (IST)

    बुढ़ाना पूर्ति निरीक्षक और पुलिस ने संयुक्त रूप से रियावली नंगला में छापा मारकर अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा है। टीम ने भूमिगत टैंक के साथ डीजल-पेट्रोल मापने के यंत्र और उपकरण बरामद किए हैं। सभी सामान को सील कर राशन डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

    Hero Image
    रियावली नंगला में अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पूर्ति निरीक्षक और पुलिस ने संयुक्त रूप से रियावली नंगला में छापा मारकर अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा है। टीम ने भूमिगत टैंक के साथ डीजल-पेट्रोल मापने के यंत्र और उपकरण बरामद किए हैं। सभी सामान को सील कर राशन डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना नरेंद्र प्रताप सिंह ने रतनपुरी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि दो जुलाई को वह गांव रियावली नंगला में गए थे। उन्होंने रियावली नंगला रोड पर दानिश पुत्र शाहिद को अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचते हुए पकड़ा है। मौके से शाहिद पुत्र मकसूद के मकान के अहाते से एक भूमिगत टैंक, डिस्पोसिग यूनिट, दो ड्रम 400 लीटर पेट्रोल से भरे तथा एक ड्रम 100 लीटर डीजल बरामद किया गया। आरोपित मशीन लगाकर गांव में ही पेट्रोलियम पदार्थ की ब्रिकी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। छापेमारी के दौरान एक कमरे से उपकरण और यंत्र भी मिले हैं।

    जांच-पड़ताल के बाद सभी सामान को सील करते हुए गांव के राशन डीलर हामिद की सुपुर्दगी में दिया गया है। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि अवैध पेट्रोल पंप का स्वामी राजवीर सिंह निवासी लावड़, थाना दौराला, मेरठ है। इसने रियावली नंगला निवासी शाहिद के साथ मिलकर यह कारोबार कर रखा है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। रविवार को अनुमति मिलने के बाद दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आरोपित शाहिद का पुत्र दानिश फरार हो गया।