Nepal Crisis : भाजपा नेता समेत यूपी के इस जिले के 10 लोग नेपाल में फंसे, 24 घंटे से स्वजन का फोन पर भी संपर्क नहीं
Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर के 10 लोग भगवान पशुपतिनाथ यात्रा पर नेपाल गए थे लेकिन वे काठमांडू में हुई हिंसा के कारण वहां फंस गए हैं। इनमें भाजपा नेता सुनील तायल भी शामिल हैं। परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इन लोगों को निकालने के लिए जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भगवान श्री पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ और काशवेनी यात्रा पर नेपाल गए जनपद के 10 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। उनकी स्वजन से फोन पर बात हुई, जिसमें उन्होंने वहां के हालात का जिक्र किया है। नेपाल में हुई हिंसा के दौरान जिले के भी 10 लोग राजधानी काठमांडू में फंस गए हैं। इनमें भाजपा नेता सुनील तायल भी शामिल है।
कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनिल तायल सहित 10 लोग आपदाग्रस्त नैपाल काठमांडू में फंसे हैं। वहां भयंकर आगजनी तोड़फोड़ हुई है। उन्हें निकलवाने के लिए जिलाधिकारी व विदेश मंत्रालय में संपर्क किया गया है। जल्द ही सकुशल 10 लोग वापस अपने परिवार के बीच आ जाएंगे।
मंगलवार को आया था फोन
भाजपा नेता सुनील लाल की पत्नी अलका तायल ने बताया कि मंगलवार को पति का फोन आया था। वह बता रहे थे कि काठमांडू के होटल में फंसे हुए हैं। होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। बाहर का नजारा बेहद तनावपूर्ण और डरावना है। हथियार लेकर युवक घूम रहे हैं। बताया कि पिछले 24 घंटे से उनके समेत यात्रा पर गए सभी 10 लोगों का फोन बंद हैं। परिवार को उनकी चिंता सता रही है। सुनील के पुत्र प्रिंस ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से इस बारे में बातचीत की गई है। भारत सरकार से अनुरोध है कि सभी नागरिकों को जल्द से जल्द वापस देश में आने की राह प्रशस्ति करें। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को वह नेपाल यात्रा पर गए थे और 14 सितंबर को वापस आना था।
जिले के काठमांडू में फंसे लोगों की सूची
काठमांडू में जनपद से सुनील तायल, कुलदीप सिंह, प्रवीन गोयल, सचिन गुप्ता, सुनील तायल, वरुण धनकर, पवन कुमार, अजय जैन, आसू बंसल और भोपाल सिंह फंसे हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।