Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'CM Yogi को प्रधानमंत्री बनाया जाए', मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म संसद में हिंदू संगठनों ने रखी मांग

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 11:00 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा आयोजित सनातन धर्म संसद में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बन ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया।

    जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग प्रखर रूप से उठाई गई। संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में हालात ठीक नहीं है। विश्व की निगाह भारत पर टिकी हैं। शान्ति मिलेंगी तो केवल सनातन से मिलेंगी। सनातन की रक्षा की आवश्यकता है।

    सनातन पर हमले हो रहे हैं। देश मे नौ प्रदेशों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। 2000 जिलों मे 500 जिले मुस्लिम बाहुल्य हो चुके हैं। 1500 तहसील मुस्लिम बाहुल्य हो गयी हैं। कहा कि किसी भी हिन्दू पर हमले को सभी हिन्दू पर माना जाए। हरिद्वार मे हुई धर्म संसद के बाद साधु संतो पर मुकदमे दर्ज किये गये।

    यह सब स्वयं को हिंदू हितेषी कहने वाली सरकार में हुआ। यह सरकार भगवान श्रीराम के नाम और साधु संतो के आशीर्वाद से बनी है। हरिद्वार धर्म संसद के बाद 35 मुस्लिम राष्ट्र के दबाव में आकर सरकार के कहने पर साधु संतो पर मुकदमे दर्ज हुए।

    वर्ष 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। समझौते के अनुसार मुसलमानो के लिए अलग देश बनाया गया था। भारत हिन्दुओ का देश है। इसकी घोषणा होनी चाहिए। जिसके लिए साहस की आवश्यकता है और यह साहस योगी आदित्यनाथ जैसे संत में है। जिन्हे अब प्रधानमंत्री बनने की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ को अगला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

    आपातकाल के समय सेक्युलर शब्द आया था यह शब्द संविधान में नहीं है। अब इस शब्द को आपातकाल लगाकर ही समाप्त कर दिया जाए।

    महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने कहा कि हिंदू जातियाें में बटते जा रहे हैं। हिंदूओं को अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी हाेगी। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि देश मेंं घुसपैठ बाहर से नहीं अंदर से हाे रही है। गऊ माता कों बचाना होगा, घर के आंगन में गाय, तुलसी होनी चाहिए।

    संसद को महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज, स्वामी विज्ञानानंद महाराज, आचार्य विष्णु महाराज ने हिन्दुओ की घटती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की तथा सनातन की रक्षा के संकल्प को दोहराया। संसद की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती ने की व संचालन हिन्दू समिति के संरक्षक अमित गुप्ता ने किया।

    संयोजक हिन्दू संघर्ष समिति के नरेंद्र पंवार, साध्वी पूजा, चन्द्रमा ब्रह्मचारी, सत्य प्रकाश रेशु, अमित राठी, कुंवर देवराज पंवार, सुभाष चौहान, कथा वाचक अजय कृष्ण मौजूद रहे।