AI की मदद से दबोचे गए वंदे भारत पर पत्थरबाजी करने वाले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों को हाई-रेजोल्यूशन कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों को हाई-रेजोल्यूशन कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई हालिया घटना में कैमरे में कैद एक व्यक्ति की बेहद छोटी-सी तस्वीर के आधार पर एआइ तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे हम आरोपितों की सटीक पहचान कर उनके घर तक पहुंचने में सफल रहे। वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स लगाए गए हैं।
इनमें हाई-रेजोल्यूशन कैमरे के साथ एंटी-क्लाईबिंग सिस्टम भी शामिल है, जो दुर्घटना के समय कोचों को एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से न केवल अपराधियों पर नजर रखना आसान हुआ है, बल्कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।