Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air Pollution: नोएडा की हवा में घुल रहे धूल के कण, बढ़ा रहे बच्चों और बुजुर्गों की समस्या

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 01:09 PM (IST)

    नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे हवा में धूल की मात्रा बढ़ गई है। इससे बच्चे और बुजुर्ग सांस की समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे अस्थमा और हृदय रोगियों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

    Hero Image

    मास्क लगाकर स्कूल जाते बच्चे। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता,नोएडा। तापमान गिरने के साथ हवाओं की गति अधिक कम होने के कारण रात में प्रदूषण का गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है। इन दिनों हवा आठ किमी प्रति घंटे से चलने और स्पीड कम होने के कारण शहर की हवा अधिक खराब श्रेणी से बाहर नहीं हो रही है। मंगलवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 और ग्रेटर नोएडा का 454 गंभीर श्रेणी में रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहरीली हवा में लोगों का खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। ग्रेनो देश में पहला और नोएडा चौथा सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज रहा। हवा की गति कम होने के कारण आसमान में धूल, स्मॉग और गैसेस के पार्टिकल की परत बनी हुई है। हवा की अधिकता न होने के कारण आसमान से परत नहीं छट रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी।

    लोगों की तकलीफ को और भी बड़ा सकती है। वर्षा और हवा की गति न होने तक प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नोएडा प्राधिकरण की टीम शहर में जगह-जगह निर्माण कार्य बंद कराने के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। कार्रवाई का लोगों में डर खत्म हो चुका है। निर्माण कार्य पर रोक नहीं लग पा रही है। मिट्टियाें के ढेर सड़कों का हाल बेहाल कर रहे हैं।

    रात के तापमान में गिरावट

    दिन पर दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में दिन के तापमान के मुकाबले अधिक गिरावट आने से रातें ठंडी दर्ज हो रही हैं। अगले एक सप्ताह मौसम में खास बदलाव न होने से तापमान अधिक गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। मौसम साफ रहने से दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान नहीं गिरेंगे।