Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना हुआ सच, अकासा एयर ने शुरू की टिकटों की बुकिंग

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:25 PM (IST)

    अकासा एयर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अकासा एयर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। फाइल फोटो

    एजागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस ने शुरुआत में बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए उड़ानों की बुकिंग खोल दी है।

    इससे क्षेत्र के यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी और एयरपोर्ट की व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बता दें कि आकासा एयर की उड़ानें 16 जून से शुरू होंगी।


    9ce6ec77-e07f-4487-aed4-7d4b4bc1c39e

    एआई से जेनरेट की गई सांकेतिक तस्वीर।

    हाल ही में, इंडिगो ने एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जल्द ही अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की यात्री एवं कार्गो सेवाओं के शुरू होने की तिथि और फ्लाइट शेड्यूल भी घोषित हो जाएंगे। जिससे दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों जैसे नवी मुंबई, कश्मीर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर,बंगलुरू, अहमदाबाद, गोवा के लिए उड़ाने शुरू करने की तैयारी है।

    लोगों को बेसब्री से इंतजार

    जब से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने हवाई अड्डे के सुरक्षा कार्यक्रम को मंज़ूरी दी है, तब से लोग उड़ान सेवाओं के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह इंतज़ार आखिरकार 15 जून को IndiGo की उड़ानों के शुरू होने के साथ खत्म हो जाएगा। इस बीच, एयरलाइंस और अन्य एजेंसियां हवाई अड्डे से यात्री सेवाओं के शुरू होने की उम्मीद में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी लगन से काम कर रही हैं।