दादरी विधानसभा क्षेत्र में 144.61 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण
दादरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 144.61 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इन परियोजनाओं में सड़क, सीसी रोड और इंटर ...और पढ़ें

दादरी विधानसभा क्षेत्र के कुलेसरा में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व अन्य। सौ- आयोजक
HighLights
विधायक तेजपाल नागर ने 144.61 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया।
सड़क, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण होगा।
क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और संपर्क का लाभ मिलेगा।
संवाद सहयोगी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 144.61 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया है। उनके प्रयासों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क, सीसी रोड और इंटरलाकिंग मार्गों का निर्माण होगा।
स्वीकृत कार्यों में कुलेसरा के आदर्श बिहार में कृष्णपाल के मकान से उमेश त्यागी के मकान तक इंटरलाकिंग मार्ग 9.75 लाख, आंटी कालोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलाकिंग मार्ग 6.06 लाख की लागत से बनेगा। पुश्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस से अरविंद कुमार के मकान तक 42.45 लाख से सीसी रोड का निर्माण होगा।
69.02 लाख से इंटरलाकिंग मार्ग बनेगा
मेन पुश्ता से श्रीराम कालोनी में दारोगा के मकान से पुश्ता तक 69.02 लाख से इंटरलाकिंग मार्ग बनेगा। इसके अलावा सुत्याना स्थित बालाजीपुरम में बालकृष्ण झा के मकान से कृष्ण सारस्वत के मकान तक 200 मीटर लंबी सीसी रोड 17.33 लाख की लागत से बनेगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों की शृंखला आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।