Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट को मिली नई कनेक्टिविटी, खुलेगा दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे इंटरचेंज; टोल फ्री रहेगा 32 KM का सफर

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 05:00 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से इंडिगो की कमर्शियल उड़ानें शुरू होने के साथ ही दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज आम जनता के लिए खुल जाएग ...और पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट को जोड़ने वाला इंटरचेंज। जागरण

    यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट को जोड़ने वाला इंटरचेंज। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मनोज कुमार शर्मा, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू करने जा रही है।

    एयरपोर्ट को दिल्ली एनसीआर और मथुरा, आगरा की तरफ से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्ली मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज तैयार है।

    इंटरचेंज बनकर पूरी तरह तैयार

    32 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे का डीएनडी की तरफ से लगभग आठ किमी का हिस्सा एलिवेटेड और किसानों के विरोध के चलते अभी हरियाणा में तैयार नहीं हो पाया है। प्रदेश की सीमा में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 9 किमी का हिस्सा और यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने वाला इंटरचेंज बनकर पूरी तरह तैयार है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी देने के जीरो प्वाइंट से 32 किमी माइल स्टोन पर फरीदाबाद से बनकर आ रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज तैयार किया गया है।

    15 जून से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन

    दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, मथुरा व आगरा की तरफ से एयरपोर्ट आने जाने वालों के लिए एक मात्र सड़क मार्ग है। 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट के संचालन के साथ ही निजी और सार्वजनिक परिवहन के लिए लोगों के पास इस रास्ते के अलावा अन्य कोई विकल्प भी नहीं है।

    एनएचएआई ने एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही इस इंटरचेंज को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया है। इंटरचेंज से लेकर नोएडा एयरपोर्ट तक लगभग 800 मीटर का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी पूरी तरह तैयार है।

    यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते एयरपोर्ट आने जाने वालों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

    दिल्ली एनसीआर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा एयरपोर्ट आने जाने वाले यात्रियों के लिए यमुना प्राधिकरण ने ग्रीनफील्ड लिंक इंटरचेंज पर टोल नहीं लगाते हुए बड़ी राहत दी है।

    ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर 32 किलोमीटर का सफर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए पूरी तरह से फ्री रहेगा। लेकिन आगरा, मथुरा की तरफ से आने जाने वाले यात्रियों को एक्सप्रेसवे के 38 किमी पर बने जेवर टोल पर टोल देना होगा। उसके बाद इंटरचेंज पर किसी तरीके का टोल अदा नहीं करना होगा।

    खबरें और भी

    यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कैसे पहुंचेंगे एयरपोर्ट

    ग्रेटर नोएडा की तरफ से जाने वाले वाहन 32 किमी पर पहुंचकर एक्सप्रेसवे के बाएं हाथ पर बने इंटरचेंज के लूप से सीधे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर पहुंच 800 मीटर का सफर कर सीधे एयरपोर्ट में प्रवेश कर जाएंगेे। वहीं आगरा और मथुरा की तरफ से आने वाले यात्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पार करने के बाद बाएं हाथ पर बने इंटरचेंज के लूप से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

    यह भी पढ़ें- यमुना सिटी के विकास कार्यों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, YEIDA करेगा खामियां दुरुस्त

    दिल्ली मुंबई लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उत्तर प्रदेश की सीमा में नौ किलोमीटर के हिस्से का इंटरचेंज सहित लगभग काम पूरा किया जा चुका है। अप्रैल 2027 तक पूरा एक्सप्रेसवे तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही इंटरचेंज और 800 मीटर के हिस्से को आम लोगों के लिए एयरपोर्ट संचालन के साथ ही चालू कर दिया जाएगा। - धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई