Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पूजा कर लौट रहे पुजारी पर चाकू से जानलेवा हमला, तोड़फोड़ के विरोध का बदला; अज्ञात हमलावर फरार

    By AJAB SINGHEdited By: Anup Tiwari
    Updated: Sun, 26 Oct 2025 10:56 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में पूजा करके लौट रहे एक पुजारी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। यह हमला पुजारी द्वारा पहले किए गए तोड़फोड़ के विरोध का बदला लेने के लिए किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, और इलाके में दहशत का माहौल है।

    Hero Image

    पुजारी पर चाकू से किया वार।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार देर रात चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुजारी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित स्वजन का दावा है कि पुजारी पर रंजिशन अज्ञात बदमाश बुलाकर हमला  कराने का आरोपकराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    सूरजपुर कस्बे में देवेंद्र शर्मा उर्फ देवा पंडित परिवार के साथ रहते हैं। उनके पूर्वजों ने सूरजपुर कस्बे में प्राचीन बाराही मंदिर का निर्माण कराया था। जहां हर साल ऐतिहासिक बाराही मेला भी लगाता है। पीड़ित का आरोप है कि वह शुक्रवार रात 10 बजे के करीब मंदिर से पूजा-पाठ कर घर वापस लौट रहे थे।

    रास्ते में तीन चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से पेट पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपित मौके से फरार हो गए।

    मंदिर में तोड़फोड़ का किया था विरोध

    पीड़ित स्वजन संग पुलिसकर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का दावा है कि उनपर रंजिशन हमला हुआ है। कुछ लोगों ने मंदिर के नाम पर एक समिति का गठन कर मंदिर में तोड़फोड़ की। जिसका उन्होंने विरोध किया था।

    आरोप है कि हमलावर तभी से उनसे रंजिश मानते हैं। पीड़ित स्वजन का आरोप है कि 29 सितंबर को भी समिति में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।