Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में अरिहंत अंबर सोसायटी का मेंटेनेंस इंचार्ज गिरफ्तार, प्लास्टर गिरने से हुई थी विकास की मौत

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 01:01 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसायटी में सिर पर प्लास्टर गिरने से बाइक सवार विकास चावला की मौत के मामले में पुलिस ने मेंटेनेंस इंचार्ज को गिरफ्तार कर ल ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत अंबर सोसायटी में यहीं प्लास्टर गिरने से हुई थी युवक की मौत। जागरण

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत अंबर सोसायटी में यहीं प्लास्टर गिरने से हुई थी युवक की मौत। जागरण

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत।

    2. पुलिस ने सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज को किया गिरफ्तार।

    3. निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली अंतर्गत अरिहंत अंबर सोसायटी में सिर पर प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मेंटेनेंस इंचार्ज को गिरफ्तार किया है।

    मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतक के स्वजन और निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग करने के भी आरोप लगाए हैं।

    दीवार से टकरा गई थी बाइक

    शनिवार रात अरिहंत अंबर सोसायटी के टावर डीके फ्लैट नंबर 1507 निवासी विकास चावला (46) बाइक से मार्केट के लिए निकले थे। पार्किंग क्षेत्र से निकलते समय टावर की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर टूटकर सिर पर गिरने से बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में गंभीर घायल होने से अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

    रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को साैंप दिया। सोसायटी के लोगों और पीड़ित स्वजन ने जिम्मेदारों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

    आर्थिक सहायता की मांग की

    मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। निवासियों ने विकास की मौत के बाद स्वजन के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

    निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि विकास इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद स्वजन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि विकास पहले दिल्ली में रहते थे। करीब छह वर्ष से सोसायटी के फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। उनके साथ माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों के घरों में भी सुरक्षित नहीं जिंदगी, ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में डर का माहौल; सामने आए कई मामले

    विकास किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनका भाई अपने परिवार के साथ एम डिवेनो सोसायटी में रहता है।

    खबरें और भी