Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादरी के बिश्नोली उपकेंद्र पर अच्छेजा फीडर को दो भागों में बांटा, बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:11 PM (IST)

    दादरी के बिश्नोली उपकेंद्र पर अच्छेजा फीडर को दो भागों में बांट दिया गया है, जिससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से राहत म ...और पढ़ें

    अच्छेजा फीडर को दो भागों में बांटा गया। (AI Generated Image)

    अच्छेजा फीडर को दो भागों में बांटा गया। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. अच्छेजा फीडर को दो भागों में विभाजित किया गया।

    2. लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिलेगी राहत।

    3. बिश्नोली उपकेंद्र की क्षमता 30 मेगावाट हुई।

    जागरण संवाददाता, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने 33/11 किलो वाट बिश्नोली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले अच्छेजा फीडर को दो भागों में विभाजित (बाइफरकेट) कर दिया गया है।

    लंबे समय से अच्छेजा फीडर पर ओवरलोड (अत्यधिक भार) की समस्या चल रही थी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा था। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस फीडर को दो अलग-अलग फीडरों में बदलने से लोड आधा-आधा बंट जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पहले से कहीं बेहतर और सुचारू बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

    गिरधरपुर और छपरौला में पहले ही मिल चुका है फायदा

    बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कोई पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले भी ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए गिरधरपुर और छपरौला फीडर को भी दो-दो भागों में बांटा जा चुका है। इन क्षेत्रों में फीडर अलग होने के बाद से बिजली आपूर्ति में काफी सुधार देखने को मिला है और तकनीकी फॉल्ट की संख्या में भी भारी कमी आई है।

    ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़कर हुई 30 मेघावाट

    बता दे कि अभी कुछ ही दिन पहले बिश्नोली उपकेंद्र की कुल क्षमता में भी बड़ा इजाफा किया गया था। उपकेंद्र पर लगे मुख्य ट्रांसफार्मर की क्षमता को 25 मेगावाट से बढ़ाकर 30 मेगावाट किया गया था। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और फीडरों के विभाजन के बाद अब क्षेत्र के लोगों को अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्याओं से पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    बादलपुर बिजलीघर का अभी भी इंतज़ार, निवासियों में भारी नाराजगी

    एक तरफ जहां बिश्नोली उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों को राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर बादलपुर बिजलीघर का काम अधर में लटके होने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस बिजलीघर के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई के कारण काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

    यह भी पढ़ें- भाग जाओ, नहीं तो करंट जोड़कर यहीं निपटा दूंगा... बिजली घर का घेराव करने गए लोगों को लाइनमैन ने दी धमकी

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में बिजली संकट से हाहाकार, महिलाओं ने बिजली घर घेरा; कर्मचारियों को बंधक बनाया