ग्रेटर नोएडा में 10.30 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, विधायक ने भूमि पूजन कर रखी नींव
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में 10.30 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का भूमि पूजन किया गया। यह जिले का पहला हॉकी स्टेडियम होगा, जिसम ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में हॉकी स्टेडियम का भूमि पूजन करते जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह।
HighLights
1.25 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण।
10.30 करोड़ रुपये की लागत, सिंथेटिक टर्फ सुविधा।
6000 से अधिक दर्शकों की बैठने की क्षमता।
रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। रविवार सात जून को मैदान का भूमि पूजन जेवर विधायक धीरेंद्र सिंग, पूर्व हॉकी ओलंपियन जेम्स रमिया, प्रमोद बाटला, भारतीय वालीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर आदि ने किया। इसके साथ ही मौके पर काम शुरू करा दिया गया।
जेवर विधायक ने कहा प्राधिकरण इस पर 10.30 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। विकासकर्ता एजेंसी का चयन कर कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। यह जिले का पहला हॉकी स्टेडियम होगा। पहले चरण में सिंथेटिक हॉकी टर्फ (कृत्रिम हॉकी घास मैदान) के अलावा जल निकासी के लिए आरसीसी नाली, फुटपाथ और पानी के छिड़काव के लिए आधुनिक व्यवस्था की जाएगी।
कितने दर्शक बैठ सकेंगे?
हॉकी मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 101.4 मीटर और 63 मीटर का होगा। इस पूरी परियोजना की लागत करीब 10.5 करोड़ रुपये है। पहले चरण का काम एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद आगे की योजना बनाई जाएगी। बता दें कि यह जिले का पहला हॉकी स्टेडियम होगा।
इस स्टेडियम में 6000 से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। भविष्य में यहां बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी। अन्य खेलों की भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
खबरें और भी
इसके तहत प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में खेल मैदान विकसित करने के साथ शहरी क्षेत्र में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसमें निजी क्षेत्र की मदद ली जा सकती है।
सवा एकड़ में बन रहा हॉकी स्टेडियम
खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक इस खेल परिसर में क्रिकेट के लिए नेट प्रैक्टिस और अन्य खेलों की सुविधा भी होगी। इसकी योजना बाद में बनाई जाएगी। हॉकी स्टेडियम के लिए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह की तरफ से पहल की गई थी।
बता दें कि सेक्टर-37 में 10.5 एकड़ से अधिक जमीन खेल परिसर के लिए आरक्षित की गई है। इसमें से सवा एकड़ में हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के बनकर तैयार हो जाने के बाद हॉकी के प्रशिक्षण के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने में भी आसानी होगी।