नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 4 दिन तक चलेगी लू, 42 डिग्री के पार जाएगा पारा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने ग्रेटर नोएडा में 22 से 25 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। जिल ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए जारी किया अलर्ट। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान के आधार पर अगले चार दिनों तक हीटवेव (लू) का Yellow Alert जारी कर दिया है। 22 से 25 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
जिला प्रशासन ने भी स्थानीय स्तर पर लू से बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने लोगों को लू से सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
इसमें घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी, गमछा और पर्याप्त पानी, फुल आस्तीन वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहननें। बाहर काम करते समय समय-समय पर गीले कपड़े से चेहरा, सिर पर रखने, ताजा और हल्का भोजन लेने, खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसी मौसमी सब्जियां आदि के अधिक सेवन करने।
जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने, दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि लू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। समय पर सावधानी बरत कर गर्मी से होने वाली परेशानियों को रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ बनेगा 'मिनी नोएडा', गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा इंडस्ट्रियल-रेजिडेंशियल हब; UPEIDA का प्लान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।