Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro के बाद अब नोएडा मेट्रो के समय में बदलाव; एक्वा लाइन पर इस समय चलेगी पहली ट्रेन

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 07:29 PM (IST)

    Noida Metro नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो की समय सारणी में होली के दिन बदलाव किया गया है। मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। डीएमआरसी की मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 30 बजे से शुरू होंगी। इस दौरान मेट्रो लाइन और ट्रेन की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। खबर में पढ़िए पूरी अपडेट।

    Hero Image
    NMRC News: होली के दिन मेट्रो संचालन के समय में किया गया बदलाव। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नोएडा। होली के दिन नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो समय सारणी में बदलाव किया गया है। मेट्रो सेवा शुक्रवार दोपहर दो बजे शुरू की जाएगी। दो बजे के बाद प्रत्येक 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। दो बजे एक साथ दोनों टर्मिनल (नेाएडा सेक्टर-51 व ग्रेटर नोएडा स्थित डिपो स्टेशन) से मेट्रो चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताकि आने जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कत न हो। बता दें नोएडा में एक्वा लाइन का संचालन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) द्वारा किया जाता है। रोजाना करीब करीब 70 हजार के आसपास मुसाफिर मेट्रो में सफर करते है।

    डॉ. लोकेश एम। जागरण आर्काइव

    डीएमआरसी की मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से होंगी शुरू

    डीएमआरसी (DMRC News) की ओर से संचालित मेट्रो सेवाएं दोपहर दो बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी। इससे पहले सुबह दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में एक रात पहले साढ़े 11 बजे के बाद से ही दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का रखरखाव किया जाएगा।

    इस दौरान मेट्रो लाइन से लेकर मेट्रो ट्रेन की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके डीएमआरसी ने जानकारी दी है, कि रैपिड मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन भी सुबह के वक्त बंद रहेगी।

    समय को ध्यान में रखकर घर से निकलें बाहर 

    ऐसे में अगर आप भी होली के दिन मेट्रो से सफर करने जा रहे हैं, तो इसी समय को ध्यान में रखकर घर से बाहर निकलें, जिससे आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ध्यान रहे कि ढाई बजे के बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस जारी रहेगी।

    होली के दिन नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो समय सारणी में बदलाव किया गया है। मेट्रो सेवा शुक्रवार दोपहर दो बजे शुरू की जाएगी।

    डॉ लोकेश एम, प्रबंध निदेशक, एनएमआरसी।

    रेड लाइन पर एक बार फिर चोर ले गए सिग्नल केबल

    वहीं पर दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर पर केबल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात दिल्ली मेट्रो के सबसे पुराने कॉरिडोर रेड लाइन पर एक बार फिर चोर सिग्नल केबल उखाड़ ले गए। इस वजह से बृहस्पतिवार को रेड लाइन पर सुबह से करीब साढ़े सात घंटे तक मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    सुबह व्यस्त समय में यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार दोपहर 12.21 बजे सिग्नल का केबल ठीक कर लिया गया। इसके बाद रेड लाइन पर मेट्रो परिचालन सामान्य हो गया।

    यह भी पढ़ें: Namo Bharat Timing Change: होली पर सुबह से शाम तक बंद रहेंगी सेवाएं, Delhi Metro की रेड लाइन पर हुआ ये कांड