हेलो! आपके क्लाइंट शर्मा का बेटा बोल रहा हूं... नोएडा में वकील साइबर जालसाजी का शिकार
नोएडा में एक वकील साइबर जालसाजी का शिकार हो गए। जालसाज ने खुद को उनके मुवक्किल का बेटा बताकर उन्हें फोन किया और धोखे से 1.78 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जालसाज ने वकील को एक फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। साइबर जालसाज लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एक वकील को उनके मुवक्किल का बेटा बनकर साइबर जालसाज ने फोन किया। उसने वकील को गलती से भेजी गई रकम का स्क्रीनशॉट भेजा।
वकील और उनकी बेटी जालसाज के जाल में फंस गए। तीन किस्तों में 1.78 लाख रुपये जालसाज के खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने सेक्टर 39 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी साइबर जालसाज ने सेक्टर 100 में रहने वाले एक वकील को फोन किया। जालसाज ने खुद को मुवक्किल का बेटा बताया और कहा कि उनके पिता ने उनसे 3,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा है। उनका बैंक खाता किसी कारण से बंद हो गया था।
उसने अपना यूपीआई अकाउंट मांगा। पीड़ित ने जालसाज को अपना अकाउंट भेज दिया। जालसाज ने वकील को 3,000 रुपये की जगह गलती से भेजे गए 30,000 रुपये का स्क्रीनशॉट भेजा और अपने पैसे वापस मांगे। वकील ने ₹27,000 वापस कर दिए।
आरोपियों ने वकील को अपनी बातों में फंसाया और तीन किश्तों में 1.78 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की बेटी नूपुर शुक्ला ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खातों की जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।